उदयपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत उदयपुर जिले में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
अभियान के तहत सोमवार को जिले की ग्राम पंचायत बच्छार, डोडावली, रामज, बड़गांव, चंदेसरा, नउवा, माल की टूस, नांगलिया, सारंगपुर भीण्डर, रावमादड़ा, रावलियाखुर्द, सुआवतों का गुड़ा, रिछावर, बाघपुरा, भैषाणा, वागपुर, परबीला, कनबई, भरदा, पादेड़ी, खाखरिया, गुरा एवं महाद में शिविर आयोजित किए गए। वहीं नगरीय क्षेत्रों में भी शिविर हो रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।
मावली उपखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेसरा एवं नउवा में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में शिविर हुए। शिविर के दौरान 35 ई धरती पोर्टल के अनुसार नामांतरण किया एवं आपसी सहमति से 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, 38 राजस्व अभिलेख/खातों का शुद्धिकरण किया गया, 12 रास्तों के प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 24 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान तहसीलदार घासा राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी.खींची एवं अन्य समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण शिविर पर उपस्थित रहकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी प्रदान की।
मंगलवार को यहां होंगे शिविर
अभियान की निरंतरता बनाए रखते हुए मंगलवार को जावर, बोरी, वाटी, जावड़, भानसोल, टूसडांगियान, वाना, पाणुन्द, मादड़ा, पडावली खुर्द, गुंदाली, गोरण, माणस, नेवज, बरोठी भीलान, सारोली, जायरा, पण्ड्यावाड़ा, ढेलाणा, बडली, मेड़ी एवं घाटा ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
