शारीरिक शिक्षा संवर्ग को मिलेंगे 2,938 नए पद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग द्वारा विधानसभा के प्रश्न संख्या 3589 के उत्तर में यह स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के संशोधित स्टाफिंग पैटर्न के अंतर्गत कुल 1,23,186 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव वर्तमान में वित्त विभाग में विचाराधीन है तथा स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षा संवर्ग को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव में व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) के 1,029, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के 583 तथा शारीरिक शिक्षक के 1,326 नए पद प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रकार शारीरिक शिक्षा संवर्ग में कुल 2,938 नए पदों का सृजन प्रस्तावित है। राठौड ने बताया कि विद्यालयों में छात्र अनुपात के अनुसार शारीरिक शिक्षक नहीं बल्कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में तृतीय श्रेणी  प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में तृतीय श्रेणी 250 तक  251 से 500 तक द्वितीय श्रेणी 501 से 700 तक व्याख्याता शारीरिक शिक्षक 701 से ऊपर होने पर व्या.शारीरिक शिक्षक व एक तृतीय श्रेणी का सर्जित होना चाहिए। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव से प्रदेश के विद्यालयों में स्टाफ की कमी दूर होने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं मिलने तथा लंबे समय से लंबित पदों के सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें वित्त विभाग की स्वीकृति पर टिकी हैं, जिसके बाद इन पदों के सृजन एवं आगामी प्रशासनिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!