विप्र सेना संगठन संकल्प -2026 पारित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विप्र सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को जयपुर में किया गया जिसमें वर्ष भर के होने वाले कार्यक्रमों के बारे में संकल्प पत्र तथा साथ ही सुझाव लिए गए। विप्र सेना संभाग मिडिया प्रभारी राजेश भट्ट ने बताया कि विप्र सेना राजस्थान के प्रदेश, संभाग, जिला स्तर के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता भगवान परशुराम के आदर्श,सनातन संस्कृति के मूल्य तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर संगठानात्मक चिंतन एवं मार्गदर्शन के संकल्प लिए गए जो निम्न प्रकार से हैं इसमें संगठन का विस्तार, सक्रिय सदस्यता का संकल्प, संस्कार एवं सामाजिक  समरसता का संकल्प युवा एवं महिला नेतृत्व का संकल्प संगठनात्मक अनुशासन का संकल्प पारदर्शिता का संकल्प, डिजिटल एवं आधुनिक संगठन का संकल्प एवं स्वर्णिम भविष्य का संकल्प साथ ही विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों से तथा प्रदेश पदाधिकारी से सुझाव लिए गए। सुझावों को धरातल पर उतरने की रूपरेखा तैयार की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की तथा साथ ही विप्र सेना के सुप्रीमो सुनील तिवाड़ी ने संगठन को मजबूत करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। उन्होंने कहा संगठन सर्वोपरि, समाज हमारा परिवार, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी पहचान और राष्ट् सर्वोच्च रहेगा। कार्यक्रम में विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश जोशी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष खामखेड़ा सरकार रोहित नागर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रवि शर्मा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम आचार्य तथा प्रदेश से भर से आए हुए सभी जिलों के जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने मेनार में आयोजित होने वाले जमरा बीज उत्सव को पूरे प्रदेश में शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।  मेनार में पूर्व में मेनारिया ब्राह्मणों द्वारा किए गए त्याग शौर्य की चर्चा की गई। साथ ही इसको पूरे प्रदेश में शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!