कांग्रेस शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जयपुर में होंगें शामिल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक रविवार को सेक्टर 12 ओंकारेश्वर मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश संरक्षक खेलशंकर व्यास के सान्निध्य में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना प्रकोष्ठ के विस्तार, नियमित बैठक सहित आगामी 8 जुलाई को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सत्र 2026-27 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उदयपुर जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, सलुम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयसिंह पंवार, उदयपुर ए अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सेन, उदयपुर बी अध्यक्ष चंद्रमणी सिंह, सलूम्बर अध्यक्ष पुंजीलाल सालवी, आईटी प्रभारी महेश चंद्र शर्मा,सलाहकार लाल बहादुर सुहालका, महासचिव विशाल सिंह राजावत, महासचिव डा पंकज सेन, प्रवक्ता जब्बर सिंह पंवार ने  विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ को धरातल पर मजबुत करने पर जोर दिया। निमेश नेमा ने बताया कि आगामी 8 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन में आयोजित होने वाली बैठक में एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी पंहुचेगे। प्रवक्ता जब्बर सिंह पंवार ने आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!