ट्रक की टक्कर से कार में सवार युवक की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में 100फीट रोड पर देर रात ट्रक की टक्कर से कार में सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रताराम पुत्र वरदा राम सिरवी निवासी चौधरियों का बास गुडालाश मुण्डारा तहसील बाली फालना जिला पाली ने दी रिपोर्ट में बताया कि शोभागपुरा—मीरा नगर 100फीट रोड पर परमानंद गार्डन के पास ट्रक की टक्कर से कार में सवार दिलीप सिरवी 26 पुत्र देवाराम निवासी चौधरियों का बास की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी नरेंद्र सिंह 26 पुत्र सम्पतसिंह निवासी चौधरियों का बास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जबकि घायल नरेंद्रसिंह का महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी है।

घर में घुसकर की मारपीट और तोडफोड
उदयपुर। जिले के खेरोदा क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट और तोडफोड करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शायर पुत्र रूपा जोगी कालबेलिया निवासी मडिंगपुरा बगड खेरोदा ने विक्रम, लालू, सादु, कैलाश, राजू, कालू, साहिब, मोना, हुडकी, कुशिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपियों द्वारा जबरन घर में प्रवेश कर मारपीट कर तोडफोड करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह कोटडा क्षेत्र में अंग्रेश पुत्र रेवा खेर निवासी बैराकातरा ने दिपा पुत्र रेवा, वीकला पुत्र रेवा, दीला पुत्र दीपा खैर निवासी बैराकातरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके सााि मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया।

जाली दस्तावेज से कराया वाहन अपने नाम
उदयपुर। शहर के नवरतन काम्प्लेक्स बेदला रोड क्षेत्र में जाली दस्तावेज तैयार कर वाहन अपने नाम कराने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र हरशरण लाल गौड निवासी सर्वेश्वर नगर सिविल लाइन अजमेर ने सोहनलाल दर्जी निवासी बागदर हमेरीपाल कैलवाडा कुम्भलगए जिला राजसमंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें अवैध रूप से जाली दस्तावेज तैयार कर वाहन धोखाधडी से अपने नाम स्थानांतरित करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वृंदा विहार से बाइक चोरी
उदयपुर। शहर के कालका माता क्षेत्र के वृंदा विहार से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार ललित डामोर पुत्र रमेश चंद्र डामोर निवासी अमरपुरा खमेरा जिला बांसवाडा हाल वृंदा विहार कालका माता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वृंदा विहार में मकान से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों को गिरफ्तार करने में लगी है।

गीतांजली हॉस्पिटल से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के गीतांजली हॉस्पिटल में रोगी का इलाज करवाने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार सालवी पुत्र किशनलाल सालवी निवासी प्रतापनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह इलाज के लिए 23 जून को गीतांजली हॉस्पिटल गया था जहां अपनी मोटरसाइकिल खडी की थी जो अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।

मानसिक रोग से ग्रसित विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के घासा क्षेत्र में विवाहिता ने पंखे से साडी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार लेहरा उर्फ लेरा पुत्र पिताराम गायरी निवासी कालाखेत धोलीमगरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गुड्डीबाई 32 पत्नी रोडीलाल गायरी निवासी खरवडों का गुडा ढाणा मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। उसका दो साल से महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर में इलाज चल रहा था। उसने अपने घर में पंखे से साडी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोेस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!