लायन्स क्लब उदयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, सी.पी. झगडावत अध्यक्ष व पंकज गांगावत सचिव बनें
उदयपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायन्स क्लब उदयपुर ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा क्लब द्वारा आयोजित एक व्यावसायिक बैठक के दौरान की गई, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नई कार्यकारिणी में लायन सी.पी. झगडावत को अध्यक्ष एवं लायन पंकज गांगावत को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके नेतृत्व में क्लब आगामी वर्ष में सेवा कार्यों को नई दिशा देने की तैयारी में है। कार्यकारिणी में लायन मनीष चंडालिया, लायन मदन लाल अग्रवाल और लायन नरेंद्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरविंद बडाला…
