नशामुक्ति की मिसाल बना ‘आरोग्य केंद्र’ः औचक निरीक्षण में जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना
उदयपुर। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘आरोग्य जिला नशामुक्ति केंद्र’ ने अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सेवा भाव से एक बार फिर विश्वास कायम किया है। हाल ही में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में केंद्र हर मानक पर खरा उतरता नजर आया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने केंद्र के अनुशासित माहौल और स्वच्छता की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने पाया कि संस्थान न केवल सरकारी मानकों का पूर्ण पालन कर रहा है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा भी प्रदान कर रहा है। केंद्र में…
