ग्रामीण डाक जीवन बीमा की त्वरित सेवा
5 दिन में मिला 5.93 लाख का बीमा दावा उदयपुर, 8 मई। भारतीय डाक विभाग ने एक बार फिर अपनी त्वरित और भरोसेमंद सेवा का उदाहरण पेश करते हुए ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना के तहत मात्र 5 दिनों में बीमा दावा निपटाकर लाभार्थी को भुगतान किया। डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाक मंडल के अंतर्गत बीमाधारक स्व. कैलाश ने 1 नवंबर 2022 को 5 लाख रूपए की ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। पॉलिसी मान्य होने के लगभग तीन वर्ष बाद उनका निधन हो गया। इसके पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कला देवी ने…
