उदयपुर। बाटा विलास समिति, गोवर्धन विलास की ओर से पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष जीवणसिंह पोखरना ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन योगेश चैबीसा ने किया।
समारोह में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर समिति के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें उपरना ओढ़ाकर एवं अमृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वरिष्ठ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सचिव भोलाराम साहनी ने सभी सदस्यों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने आपसी सौहार्द, देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
गोवर्धन विलास में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, वरिष्ठ सदस्यों का हुआ सम्मान
