जब मन पर अहंकार का पर्दा पड़ता है, अपना-पराया भूल जाता है : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर, 20 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात, भोलेनाथ के साथ’ शिव कथा में श्रद्धा, भक्ति और जीवन मूल्यों का सुंदर समागम देखने को मिल रहा है। कथा के दौरान संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भगवान शिव के चरित्र और शिव तत्व की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य के भीतर जब अहंकार का पर्दा पड़ जाता है, तब उसे अपना-पराया, सत्य-असत्य और उचित-अनुचित का भेद दिखाई देना बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमें सहजता, समभाव और त्याग का संदेश देते हैं। शिव का जीवन बताता है कि महानता…
