Year: 2026

सभ्यता के शिल्पियों को समर्पित होगा भारत का पहला सार्वजनिक स्मारक

सभ्यता के शिल्पियों को समर्पित होगा भारत का पहला सार्वजनिक स्मारक

विश्वविख्यात वास्तुविद मंडन की स्मृति में उदयपुर में आकार ले रहा है 'आर्किटेक्ट्स टॉवर', आर्किटेक्चर, साइंस और संस्कृति का अद्भुत संगम बनेगा नई पहचान एक विचार... जो इतिहास में दर्ज होगा उदयपुर, 6 जुलाई। सभ्यताओं की पहचान केवल उनके शासकों से नहीं होती, बल्कि उन शिल्पियों और आर्किटेक्ट्स से भी होती है जिन्होंने नगर बसाए, दुर्ग गढ़े, मंदिरों को आकार दिया और संस्कृति को पत्थरों पर अमर कर दिया। विडंबना यह रही कि जिन क्रिएटिव माइंड्स ने दुनिया को पहचान दी, उन्हें सार्वजनिक स्मारकों में शायद ही कभी स्थान मिला। अब झीलों की नगरी उदयपुर इस ऐतिहासिक कमी को दूर…
Read More
राष्ट्रीय लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर संपन्न, राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राष्ट्रीय लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर संपन्न, राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर लौटने पर संभागीय आयुक्त ने किया भव्य अभिनंदन, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दी शुभकामनाएँ उदयपुर, 6 जुलाई। लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियस यूनिवर्सिटी में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर एवं चयन स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित शिविर में देशभर से चयनित 64 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें उदयपुर जनजाति क्षेत्र के 16 खिलाड़ी (10 महिला एवं 6 पुरुष) शामिल रहे, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजस्थान का गौरव बढ़ाया। लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी ने बताया कि…
Read More
सेवा शिविरों से गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

सेवा शिविरों से गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान

उदयपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत उदयपुर जिले में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जिले की ग्राम पंचायत बच्छार, डोडावली, रामज, बड़गांव, चंदेसरा, नउवा, माल की टूस, नांगलिया, सारंगपुर भीण्डर, रावमादड़ा, रावलियाखुर्द, सुआवतों का गुड़ा, रिछावर, बाघपुरा, भैषाणा,…
Read More
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन

कार्यकर्ताओं ने लगाया एक पौधा मुखर्जी के नाम व्यक्ति जन्म से नही - कर्म से बनता है महान - जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए रहा समर्पित ..... उदयपुर, 6 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सोमवार को बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा एक पौधा डॉ.…
Read More
7वीं उदयपुर जिला योगासन खेल चौंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन

7वीं उदयपुर जिला योगासन खेल चौंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन

योगासन भारत, उदयपुर के तत्वावधान में 7वीं उदयपुर जिला योगासन खेल चौंपियनशिप 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन आयूरनेचुरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, देबारी, उदयपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन एवं अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, विशिष्ट अतिथि  लाल सिंह देवड़ा - प्रतिनिधि, चोकसी हेरायस प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. भीम राज पटेल - सचिव,…
Read More
उदयपुर में हेल्दी स्नैकिंग की नई शुरुआत, फूगल रेस्टोरेंट में उपलब्ध हुआ बीसीआई प्रोटीन बाइट

उदयपुर में हेल्दी स्नैकिंग की नई शुरुआत, फूगल रेस्टोरेंट में उपलब्ध हुआ बीसीआई प्रोटीन बाइट

17 वर्षों के विश्वास और शुद्धता का स्वाद, अब फील्ड क्लब स्थित फूगल रेस्टोरेंट में मिलेगा मेटा फिट वेलनेस का हेल्दी प्रोटीन बाइट उदयपुर। शहरवासियों को स्वाद के साथ स्वास्थ्य का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फील्ड क्लब स्थित फूगल रेस्टोरेंट में अब मेटा फिट वेलनेस का बीसीआई प्रोटीन बाइट उपलब्ध हो गया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच हेल्दी स्नैकिंग की आदत को बढ़ावा देना और शुद्ध, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट खाद्य विकल्प उपलब्ध कराना है। मेटा फिट वेलनेस पिछले 17 वर्षों से लोगों के स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवनशैली के लिए…
Read More
चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति का युवा शक्ति सम्मेलन अब 19 जुलाई को, तैयारियाँ शुरू

चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति का युवा शक्ति सम्मेलन अब 19 जुलाई को, तैयारियाँ शुरू

उदयपुर 6 जुलाई । चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति, उदयपुर की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर 14 स्थित समिति के निर्माणाधीन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डॉ. शरद चंद्र पुरोहित ने की। समिति के महासचिव हरीश चौबीसा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से 'चौबीसा युवा शक्ति सम्मेलन' एवं 'वार्षिक आम सभा' की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह कार्यक्रम पहले 12 जुलाई 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन इसी दिन 'विप्र फाउंडेशन जोन 1 A' द्वारा भी विप्र युवाओं के सम्मान का कार्यक्रम रख दिया गया। दोनों भव्य आयोजनों का समय…
Read More
ग्रामीण सेवा शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित

ग्रामीण सेवा शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित

उदयपुर, 6 जुलाई। ग्राम पंचायत बड़गांव में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती गरिमा उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बड़गांव रमेश सिंह राजपुरोहित, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति बड़गांव हितेश जोशी, ग्राम पंचायत बड़गांव के प्रशासक संजय शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी गरिमा…
Read More
28वें स्थापना दिवस पर एमईएआई उदयपुर चैप्टर का तकनीकी मंथनः नई शिक्षा नीति और आधुनिक खनन शिक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

28वें स्थापना दिवस पर एमईएआई उदयपुर चैप्टर का तकनीकी मंथनः नई शिक्षा नीति और आधुनिक खनन शिक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) राजस्थान चैप्टर, उदयपुर ने अपने 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर होटल क्लोवर इन में तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश में खनन अभियांत्रिकी शिक्षा की वर्तमान स्थिति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर गहन मंथन हुआ। करीब 60 खनन अभियंताओं, भूवैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में सत्र 2024-26 की आठवीं कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर चैप्टर के संरक्षक आर.पी. गुप्ता और अखिलेश जोशी ने संगठन की 28 वर्षों की उपलब्धियों का…
Read More
सही निवेश से सुरक्षित होता है भविष्य, सोच-समझकर लिया गया वित्तीय निर्णय बनता है समृद्धि की नींव

सही निवेश से सुरक्षित होता है भविष्य, सोच-समझकर लिया गया वित्तीय निर्णय बनता है समृद्धि की नींव

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर द्वारा आज तींरा नगर सिथत पीआईएमएस सिटी सेन्टर में आयोजित ‘कैसे करें संपत्ति का निवेश’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संगोष्ठी में महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बदलते आर्थिक परिवेश में सुरक्षित, सुनियोजित और दीर्घकालिक निवेश के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सही वित्तीय योजना ही आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है। क्लब की एडवाइज़र रश्मि पगारिया ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज की आर्थिक व्यवस्था के कुशल मार्गदर्शक हैं। उनकी सलाह न…
Read More
error: Content is protected !!