हथियारों के प्रदर्शन से लेकर जुलूस-सभाओं और सोशल मीडिया प्रचार तक पर रहेगी कड़ी नजर
गर निकाय चुनाव - 2026 : कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती, जिला मजिस्ट्रेट ने लागू की निषेधाज्ञा उदयपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव-2026 शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए उदयपुर जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के नगर निगम उदयपुर तथा नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़, मावली, भींडर, कानोड़ और वल्लभनगर के राजस्व सीमा क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिबंध लागू किए हैं। आदेश के अनुसार…
