Year: 2026

उदयपुर में बनेगा संगीत संग्राहालय, सुरों की मंडली ने शुरू की तैयारियां, मंडली के सदस्यों की बैठक आज : मुकेश माधवानी

उदयपुर में बनेगा संगीत संग्राहालय, सुरों की मंडली ने शुरू की तैयारियां, मंडली के सदस्यों की बैठक आज : मुकेश माधवानी

10 बीघा भूमि पर बनेगा राधा-कृष्ण मंदिर, गौशाला, हैप्पी होम एवं संगीत संग्राहालय   उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सुरों की मंडली संस्था उदयपुर की देखरेख, प्रबंधन और संचालन में मोयेन्द्र फाउंडेशन के अंतर्गत सेलू गांव में बनने वाले संगीत संग्रहालय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी गई है।    सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इसी संदर्भ में संस्था से जुड़े सदस्यों, सहयोगियों एवं संगीत प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 मई को शाम 4 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में आयोजित की जाएगी।   उदयपुर का कोई…
Read More
कलश यात्रा के साथ गोकुल विलेज में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ गोकुल विलेज में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

- व्यासपीठ पूजन एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुई सात दिवसीय कथा उदयपुर, 15 मई। शहर के सेक्टर 9 स्थित गोकुल विलेज कॉलोनी के श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पुष्कर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित संगीतमय सात दिवसीय "श्रीमद् भागवत कथा" का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छा गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा के प्रथम दिन उज्जैन से पधारे आचार्य संदीप शर्मा द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भागवत पोथी एवं…
Read More
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की उपशाखा बड़गांव अ एवं ब द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया|

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की उपशाखा बड़गांव अ एवं ब द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया|

बड़गांव, उदयपुर | 14 मई 2026  अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की उपशाखा बड़गांव अ एवं ब के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यालय उपखंड बड़गांव परिसर में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे तथा सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।  ज्ञापन में शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश सहित सभी…
Read More
पशुओं को तापघात से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

पशुओं को तापघात से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

उदयपुर 15 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेताया है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी और लू के असर से पशुधन के स्वास्थ्य के साथ दुग्ध उत्पादन क्षमता पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग, उदयपुर डॉ. सुरेश कुमार जैन एवं राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के उपनिदेशक डॉ. द्वारकाप्रसाद गुप्ता के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी एवं लू के असर से हालात बिगड़ने पर पशुओं में डिहाइड्रेशन, तापघात, तेज बुखार, दस्त और गर्भवती मादा पशुओं में र्भपात जैसी गंभीर…
Read More
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में उदयपुर की प्रतिभाएं दिखाएगी हुनर

उदयपुर, 15 मई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे ‘आरोहण’ नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 में इस बार उदयपुर संभाग की प्रतिभाएं राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगी। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कथक आश्रम, उदयपुर की छात्राएं राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई हैं। इस राष्ट्रीय उत्सव में देश के चारों कोनों-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम-से चुनी गई कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उदयपुर की इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और कथक व पारंपरिक नृत्यों में अपनी महारत के दम पर इस मंच तक जगह बनाई है।…
Read More
एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन – श्री मल्लिक

एक भी भवन चिन्हिकरण से नहीं छूटे, शत-प्रतिशत स्वगणना आईडी का हो सत्यापन – श्री मल्लिक

जनगणना - 2027 जनगणना निदेशक ने ली बैठक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत फील्ड सर्वे 16 से उदयपुर, 15 मई। भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण के तहत शनिवार से प्रगणकों द्वारा फील्ड सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। जनगणना निदेशक श्री बिष्णुचरण मल्लिक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल की उपस्थित में हुई बैठक में श्री मलिक ने 1 से 15 मई तक चली स्वगणना प्रक्रिया की समीक्षा की। 16 मई से प्रारंभ होने वाले…
Read More
झाड़ोल ग्राम पंचायत में “मेरा गांव मेरा गौरव” एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

झाड़ोल ग्राम पंचायत में “मेरा गांव मेरा गौरव” एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

झाड़ोल, सलूम्बर, 15मई। भा.कृ.अनु.प. – राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (ICAR-NBSS&LUP), क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर द्वारा “मेरा गांव मेरा गौरव (MGMG)” एवं “मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग” विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत झाड़ोल, जिला सलूम्बर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. एल. मीना, प्रधान वैज्ञानिक एवं क्षेत्रीय केन्द्र प्रमुख द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत झाड़ोल की सरपंच श्रीमती बसंती देवी मीणा रहीं। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खाद एवं टिकाऊ खेती के महत्व के बारे में जानकारी…
Read More
गांव की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान

गांव की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान

—ई—मित्र कियोस्क की प्रेरणा से मिला प्रतिभा को अवसर उदयपुर, 15 मई। प्रतिभाओं सिर्फ अवसर की तलाश होती है, इसके बाद वे अपनी पहचान खुद—ब—खुद बना लेती हैं। ऐसी एक प्रतिभा है जो 5वीं कक्षा की छात्रा है और उसने राष्ट्रीय स्तर के ओलम्पियाड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि यह प्रतिभा गांव की है और उसे यह अवसर ई—मित्र के माध्यम से मिला। यह प्रतिभा है कुराबड़ तहसील के भल्लों का गुड़ा गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा विधिमा मेघवाल पुत्री पुष्कर मेघवाल। गांव के ब्राइट फ्यूचर एकेडमी की छात्रा विधिमा ने शाइन ओलम्पियाड…
Read More
बालाजी तरणताल में निःशुल्क खगोलीय विज्ञान कार्यशाला आयोजित

बालाजी तरणताल में निःशुल्क खगोलीय विज्ञान कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। बालाजी तरण ताल के तत्वावधान में खगोलीय विज्ञान एवं ज्योतिषीय गणना में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं ज्योतिष प्रेमियों के लिए निःशुल्क खगोलीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ज्योतिषियों एवं विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। बालाजी तरण ताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि खगोल शास्त्री एवं खगोलविद पंडित कुलदीप पालीवाल द्वारा रात्रि 8:00 बजे आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को खगोलीय ज्ञान, नक्षत्र विज्ञान एवं ज्योतिषीय गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान पंडित कुलदीप पालीवाल ने टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष में विद्यमान बृहस्पति, शुक्र, बुध,…
Read More
एनएसयूआई ने प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

एनएसयूआई ने प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

उदयपुर। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं में हर्ष का माहौल है।प्रदीप चौधरी पूर्व में एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विद्यापीठ के छात्र हैं और लंबे समय से छात्र राजनीति व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उदयपुर में एनएसयूआई से जुड़े विभिन्न छात्र आंदोलनों और छात्र हित के मुद्दों पर वे कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में…
Read More
error: Content is protected !!