विद्यापीठ – नियम विरूद्व धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दिया ज्ञापन
उदयपुर 08 / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के खिलाफ पिछले 34 दिनों से संस्थान के डबोक परिसर में कतिपय कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यापीठ के छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किये जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर बुधवार को विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, आईजी डॉ. गौरव श्रीवास्तव, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन को ज्ञापन दे सख्त कार्यवाही की मांग की। इनके द्वारा विश्वविद्यालय की विभिन्न एजेन्सियों में अनर्गल सूचनाएॅ भेजी जा रही है जिसका प्रभाव विश्वविद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों पर पड रहा है। विद्यापीठ 90 वर्ष पुरानी संस्था…
