Year: 2026

डॉ. आनंद गुप्ता बने राजस्थान आईएमए के अध्यक्ष, भारी मतों से दर्ज की जीत

डॉ. आनंद गुप्ता बने राजस्थान आईएमए के अध्यक्ष, भारी मतों से दर्ज की जीत

रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतकर रचा इतिहास, चिकित्सा जगत में खुशी की लहर उदयपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता को वर्ष 2027–28 के लिए राजस्थान का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। एक कड़े और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव में डॉ. गुप्ता ने भारी मतों से शानदार जीत हासिल कर यह प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया। पिछले दो दशकों से अधिक समय से उन्होंने अपने नवाचारपूर्ण नेतृत्व के माध्यम से दक्षिण राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। अब उनके अनुभव का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा। डॉ. गुप्ता वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष…
Read More
95वें बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

95वें बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

उदयपुर। शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल विकास समिति के तत्वावधान में, सेवाश्रम स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें बलिदान दिवसफ के अवसर पर एक भावभीना पुष्पांजलि कार्यक्रमफ आयोजित किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद कर स्नेहिल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजक राम जी वार्ष्णेय ने बताया कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी.आर. चौधरी ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम अध्यक्ष गजपाल  सिंह राठौड़ ने तीनों देशभक्तों के अनुकरणीय जीवन की भावभीनी व्याख्या की। समिति अध्यक्ष प्रमोद सामर…
Read More
पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ‘बीसीआई टूरिज्म’ की पहली ऑफिशियल मीटिंग आज ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ‘बीसीआई टूरिज्म’ की पहली ऑफिशियल मीटिंग आज ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र को अधिक संगठित, सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की नई पर्यटन विंग ‘बीसीआई टूरिज्म’ की पहली आधिकारिक बैठक आज शाम 6:00 बजे सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में आयोजित हो रही है। इस बैठक में शहर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटलियर्स, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, इवेंट प्लानर्स, गाइड्स और अन्य प्रोफेशनल्स एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी परिचय, संवाद और नेटवर्किंग के माध्यम से नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
Read More
शिक्षा नगरी में खेल क्रांति – राजस्थान विद्यापीठ में बीएसए क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ

शिक्षा नगरी में खेल क्रांति – राजस्थान विद्यापीठ में बीएसए क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ

क्रिकेट अकादमी के माध्यम से तैयार होंगे देश के भविष्य के सितारे - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 23 मार्च / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान पर सोमवार को खेल और शिक्षा के संगम का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बीएसए क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार, यदुराज सिंह कृष्णावत, पूर्व रणजी खिलाडी चन्द्रपाल सिंह ने पंडित महेश आचार्य के मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना कर फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा…
Read More
जनगणना में अजजा के कॉलम में उन्हीं व्यक्तियों को दर्ज करें जो मूल अस्मिता-आस्था, संस्कृति और रूढी-परंपराओं से जीवन जी रहे : सांसद डॉ रावत

जनगणना में अजजा के कॉलम में उन्हीं व्यक्तियों को दर्ज करें जो मूल अस्मिता-आस्था, संस्कृति और रूढी-परंपराओं से जीवन जी रहे : सांसद डॉ रावत

-सांसद ने नियम 377 के अधीन संसद में रखा मामला उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को संसद में नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए वर्ष 2026-27 की जनगणना में अनुसूचित जनजाति के कॉलम में केवल उन्हीं व्यक्तियों को दर्ज करने का आग्रह किया जो अपनी मूल अस्मिता-आस्था, संस्कृति और रूढी-परंपराओं के अनुसार जीवन जी रहे हैं। सांसद डॉ रावत ने इस विषय पर कहा कि किसी समाज के विकास के लिए अस्मिता मूलाधार है। जब अस्मिता पर प्रश्न खड़ा होता है, तब संवैधानिक रूप से सुपात्र सदस्यों की सही पहचान नहीं हो पाती है। इस दिग्भ्रमित स्थिति…
Read More
नागौर में दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

नागौर में दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

नागौर जिले की जायल तहसील स्थित गोठ मांगलोद में श्री दधिमथी माताजी मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले के प्रथम दिन 19 मार्च को अखिल भारत वर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी परिवार के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की, यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना को लेकर दाधीच समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर…
Read More
जैन धर्म के पांच रंगों में रंग गई फतहसागर पाल, 108 की पांच कतार की मानव श्रृंखला ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश

जैन धर्म के पांच रंगों में रंग गई फतहसागर पाल, 108 की पांच कतार की मानव श्रृंखला ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश

- श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत अहिंसा पीस वॉक का आयोजन - नवकार मंत्र और जैन भजनों से रविवार की सुबह हुई भक्तिमय, उमड़े सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उदयपुर, 22 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 20 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में रविवार  22 मार्च को फतेहसागर पाल पर अहिंसा पीस वॉक का आयोजन किया गया परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में महावीर जैन नवयुवक मंडल सुंदरवास द्वारा फतहसागर पाल पर एक अनूठा…
Read More
भक्ति गीतों से गूंजा उदयपुरः “एक शाम महावीर के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब

भक्ति गीतों से गूंजा उदयपुरः “एक शाम महावीर के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब

म्हारा वीर प्रभु ने खम्मा रे खम्मा..... उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद (रजि.) द्वारा आयोजित हिरण मगरी स्थित विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित “एक शाम महावीर के नाम” कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास देखनंे को मिला। इस अवसर पर 1500 से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका निशा हिंगड़ ने अपनी मधुर आवाज में कार्यक्रम की शुरूआत नमामि-नमामि गुरूदेव आपके... से की। इसके बाद लोकप्रिय भजनों नवकार महामंत्र प्राणों से भी प्यारा है..., “म्हारा वीर प्रभु ने खम्मा रे खम्मा३”,“कुंडलपुर नगरी में आनंद छायो...”, “बजे कुंडलपुर में…
Read More
’डॉ. एच.आर. दवे का विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर  अभिनंदन, अप्रैल में सर्व समाज हेतु निःशुल्क आईएएस एंड आरएएस सेमिनार की घोषणा’

’डॉ. एच.आर. दवे का विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर  अभिनंदन, अप्रैल में सर्व समाज हेतु निःशुल्क आईएएस एंड आरएएस सेमिनार की घोषणा’

उदयपुर, 22 मार्च। विप्र समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के पुष्कर में आयोजित 18 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील ओझा ने शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, विप्र फाउंडेशन ज़ोन-1ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच.आर. दवे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने की घोषणा की। इस उपलब्धि पर निम्बार्क बी. एड. कॉलेज, उदयपुर में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों एवं युवा साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह के दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने डॉ. दवे के लंबे समय से शिक्षा एवं…
Read More
अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित

अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर व्यक्त की चिंता उदयपुर, 22 मार्च। शहर के भुवाणा क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार, कृष्ण कुंज विहार एवं रूपनगर कॉलोनियों के रहवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में अम्बेरी-आरटीओ रोड पर हनुमानजी मंदिर के पास बने खतरनाक अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि कॉलोनियों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, लेकिन ब्रिज से नीचे उतरते समय अंधे मोड़ के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे…
Read More
error: Content is protected !!