रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतकर रचा इतिहास, चिकित्सा जगत में खुशी की लहर
उदयपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता को वर्ष 2027–28 के लिए राजस्थान का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। एक कड़े और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव में डॉ. गुप्ता ने भारी मतों से शानदार जीत हासिल कर यह प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया। पिछले दो दशकों से अधिक समय से उन्होंने अपने नवाचारपूर्ण नेतृत्व के माध्यम से दक्षिण राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। अब उनके अनुभव का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।
डॉ. गुप्ता वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष है और उन्होंने वर्षों से संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें इस उच्च पद तक पहुंचाया है। डॉ. आनंद गुप्ता ने आईएमए में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। जिनमें आईएमए उदयपुर सचिव आईएमए जोनल सचिव, उदयपुर जोन, राजस्थान, सेंट्रल कमेटी सदस्य, आईएमए मुख्यालय, चेयरमैन एवं कोऑर्डिनेटर, आईएमए मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क, डॉ. गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईएमए द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है। 2024 – आईएमए नेशनल अवॉर्ड (1700 से अधिक शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ शाखा), 2023 – नेशनल अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ स्थानीय अध्यक्ष), 2021 – नेशनल अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ स्थानीय अध्यक्ष), 2012 – नेशनल अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ सचिव) आदि पुरस्कारों से डॉ गुप्ता नवाजे गए है । इसके अलावा, उन्हें जिला प्रशासन उदयपुर एवं विभिन्न व्यावसायिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी समाज सेवा के लिए अनेक बार सम्मानित किया गया है।
डॉ. आनंद गुप्ता के नेतृत्व में आईएमए राजस्थान से चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, एकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीदें जुड़ी हैं। उनकी यह जीत न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के चिकित्सकों के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। डॉ. गुप्ता का यह सफर स्थानीय नेतृत्व से राज्य स्तर तक, समर्पण और उत्कृष्टता की मिसाल है।
राज्यभर के चिकित्सकों ने डॉ. गुप्ता को बधाइयाँ देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।
डॉ. आनंद गुप्ता बने राजस्थान आईएमए के अध्यक्ष, भारी मतों से दर्ज की जीत
