लायंस क्लब उदयपुर अशोका एवं सुरों की मंडली ने बसंत पंचमी व नेताजी जयंती पर वरिष्ठजनों के लिए आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम
उदयपुर। बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पावन अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर अशोका और सुरों की मंडली ने वरिष्ठजनों के लिए एक हृदयस्पर्शी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित तारा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद कलाकारों ने भक्ति और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित बुजुर्गों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान क्लब सचिव श्रीचंद खथूरिया ने क्लब की समाजसेवी गतिविधियों पर प्रकाश डाला, वहीं सुरों की मंडली के सचिव अरुण…
