जिला कलेक्टर ने गिर्वा तहसील-पंचायत समिति कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उदयपुर, 23 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को तहसील कार्यालय गिर्वा एवं पंचायत समिति कार्यालय गिर्वा का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए तथा आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट रखने के…
