उदयपुर के संदीप राठौड़ को लाइफटाइम ‘मरू रत्न’ सम्मान, जोधपुर में सजा राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 का भव्य मंच
उदयपुर-जोधपुर, 3 जनवरी। मरुस्थलीय पर्यावरण संरक्षण और जल–संवर्धन के क्षेत्र में जीवनभर समर्पित योगदान के लिए उदयपुर निवासी संदीप राठौड़ (ट्रैवल एवं लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर) को लाइफटाइम मरू रत्न पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री पुष्कर श्रीपुरोहित सुरजाज रूपदेवी स्मृति महिला महाविद्यालय एवं मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। यह भव्य आयोजन 03 जनवरी 2026 को जोधपुर स्थित श्री पुष्कर महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। समारोह में पर्यावरण, जल संरक्षण, पशु…
