उदयपुर, 15 अप्रैल । श्री राम सत्संग मंडल धरियावद द्वारा डॉ अंबेडकर, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट एवम संत सिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर भव्य सुंदर कांड पाठ का आयोजन नया घर गाडारियावास स्थित नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान जी मंदिर पर आयोजित किया। आयोजक संत मोहन महाराज व पुजारी उदय लाल के तत्वाधान में मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व लक्ष्मी लाल सुथार द्वारा भव्य राम दरबार की झांकी तैयार की तथा मण्डल के आचार्य चेतन शर्मा एवं ललित आमेटा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा राम दरबार की विशेष पूजा अर्चना करवाई गयी। मंदिर समिति द्वारा सभी मंडल सदस्यों का तिलक एवं उपरणा पहना कर स्वागत किया जिसके पश्चात मण्डल द्वारा भव्य सुंदर कांड पाठ, राम स्तुति, हनुमान चालीसा, का संगीतमय वाचन किया गया साथ ही मुख्य रूप से देवो मे देव हजारो है, कौशल्या के प्यारे राम, रामा रामा रटते रटते, मारा कीर्तन मे रंग बरसाओ, वीर हनुमाना अति बलवाना इत्यादि भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण हो गया। आयोजन में माधवलाल सुथार, लक्ष्मीनारायण सुथार अरनोद, माँगीलाल सोनी, भेरूलाल चौधरी, जगदीश सेन, अंकित सुथार, कपिल सोनी, अनिल आचार्य, गजानंद कुँवाल, वीर सिंह, भंवर सिंह, रवि वैष्णव, परशुराम मीना, राधेश्याम कीर, किशोरी लाल, हेमेंद्र सिंह एवं सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में भक्तिमय कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में आरती व प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। उपरोक्त जानकरी पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने दी।
महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, संत सेन जी महाराज व डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य सुंदर कांड पाठ
