भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग को देश में अव्वल स्थान उदयपुर में बैठक आयोजित
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठन की गतिविधियों कार्ययोजनाओं एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने पर पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करना हर्ष का विषय है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने टीम के सभी सदस्यों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण की सराहना की। इस…
