पेपर से बनी टॉयज, दिलों में बसी खुशियां महात्मा गांधी स्कूल में आर्ट वर्कशॉप का  समापन

उदयपुर.महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, पुलिस लाइन में कश्ती फाउंडेशन की और से पेपर आर्ट टॉय मेकिंग वर्कशॉप का  समापन बुधवार हुआ। पेपर से बनी क्राफ्ट टॉयज देखकर पूरा माहौल उत्साह से भरा हुआ था।वर्कशॉप के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार रहे, जिन्होंने पिछले 21 वर्षों से बच्चों को टॉय मेकिंग की कला सिखा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को साधारण कागज से आकर्षक टॉयज बनाने की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कश्ती फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा मुर्डिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बच्चों में रचनात्मकता, धैर्य और हाथों की सटीकता विकसित करती हैं। स्कूल के प्रिंसिपल हीरालाल मोगरा ने वर्कशॉप के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।समापन समारोह में मुग्धा लोढ़ा, नीता जैन, अर्चना पंवार और लक्षिता वर्मा,कुणाल मेहता, सिद्धार्थ शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की बनी सुंदर टॉयज की सराहना की और कहा कि यह वर्कशॉप बच्चों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।
कश्ती फाउंडेशन की और से वर्कशॉप कराने का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना। पेपर क्राफ्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना। हाथों की निपुणता और फोकस बढ़ाना। बच्चों ने इस वर्कशॉप के दौरान पेपर से विभिन्न आकर्षक टॉयज बनाकर सभी को प्रभावित किया।यह कार्यशाला बच्चों के व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। आगामी दिनों में कार्यशला धार, गोगुंदा के सरकारी स्कूल में होगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!