रोटरी की गूंजः गवर्नर विजिट में ‘प्लास्टिक मुक्त उदयपुर’ का बुलंद संकल्प, सेवा कार्यों को मिली नई दिशा

उदयपुर, 16 अप्रेल। रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा हरिदास जी मगरी स्थित होटल कोलोनियल में रोटरी प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता की आधिकारिक यात्रा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रांतपाल ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रज्ञा मेहता ने अपने उद्बोधन में रोटरी प्रांत की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में नवाचार के साथ कार्य करने पर जोर दिया और सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सामाजिक प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे प्रांतपाल ने सराहनीय बताया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “प्लास्टिक मुक्त उदयपुर” अभियान रहा, जिसमें क्लब की संरक्षक स्वीटी छाबड़ा ने विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़कर वैकल्पिक साधनों को अपनाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर प्रांतपाल मनोनीत दीपक सुखाड़िया, क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, डॉ. पूजा छाबड़ा, सार्जेंट एट आर्म्स वैशाली मोटवानी, निदेशक पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!