महाराणा भूपाल अस्पताल को मिला ट्रेड मार्क पंजीकरण
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल (एमबीजीएच) उदयपुर को लगातार तीन वर्षों के प्रयासों के बादआधिकारिक रूप से ट्रेड मार्क पंजीकरण प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अस्पताल की पहचान, गुणवत्ता एवं संस्थागत प्रतिष्ठा को नई मजबूती प्रदान करेगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि संस्थान की विशिष्ट पहचान एवं लोगों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से ट्रेड मार्क पंजीकरण हेतु निरंतर प्रयास किए गए। लंबे समय तक चली कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह ट्रेड मार्क पंजीकरण भारत सरकार के इंटेलेक्चुअल प्राॅपर्टी इंडिया द्वारा जारी…
