आसनसोल में गूंजेंगे आशा भोसले के अमर नगमे, सृजन द स्पार्क चैप्टर का भव्य शुभारंभ 7 को
आशा भोसले को समर्पित संगीतमय शाम के साथ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उदयपुर। कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था ‘सृजन द स्पार्क’ अब औद्योगिक नगरी आसनसोल में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित ‘सृजन द स्पार्क आसनसोल चैप्टर’ का शुभारंभ 7 जून को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम के साथ होगा। सृजन द स्पार्क एपेक्स के चेयरमैन राजेश खमेसरा ने बताया कि इस अवसर पर शाम 6.30 बजे…
