ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा: गायत्री नर्सिंग कॉलेज में नशे के खिलाफ बुलंद हुई युवा शक्ति, 300 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
उदयपुर, 8 जून 2026। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उदयपुर स्थित गायत्री नर्सिंग कॉलेज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा "ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा" के तहत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ANTF, आरोग्य सेवा संस्थान तथा गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक मंडल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में अध्ययनरत लगभग 300 छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ…
