सेतु (एसईटीयू) सुदूर अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं का ‘सेतु’ बना, दो वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण
उदयपुर, 19 जून।रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर और महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर की एक महत्वाकांक्षी पहल- सेतु (एसईटीयू) ने शुक्रवार को अपनी स्थापना के दो सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन शुरू की गई इस प्रणाली ने राजस्थान के स्वास्थ्य ढांचे में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। आपातकालीन चिकित्सा में मील का पत्थर सेतु का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के परिधीय अस्पतालों से आने वाले मरीजों के लिए रेफरल प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है। पिछले दो वर्षों में, इस प्रणाली के माध्यम से विभिन्न छोटे अस्पतालों से 3,800 से…
