“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” – प्रभारी सचिव टी. रविकांत
प्रभारी सचिव ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 20 जून। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव एवं उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण…
