कैट वुमेन विंग उदयपुर की 24वीं बिजनेस विजिट एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन
- टाई एंड डाई फैब्रिक पेंटिंग, मोल्डिट से बुकमार्क मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का दिया प्रशिक्षण - वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं बनाना सीखा उदयपुर 18 मार्च। कैट वुमेन विंग उदयपुर द्वारा अपने सदस्यों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने एवं उनकी गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से समय-समय पर बिजनेस विजिट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 24वीं बिजनेस विजिट का आयोजन किंगडोम आर्ट एण्ड क्राफ्ट आफ्टर स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैट वुमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा, मेवाड़ रीजन इंचार्ज एवं नेशनल कोर कमेटी मेंबर विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने जानकारी दी…
