उदयपुर में कल सजेगा कला और सुरों का उत्सव, सृजन द स्पार्क अकादमी की झलक से रूबरू होंगे कला प्रेमी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। संस्था द्वारा विकसित की जा रही कला एवं संगीत अकादमी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं तथा शहर के अनेक कला प्रेमियों का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अकादमी का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं संस्था के कलाकार सोमवार को सज्ज्नगढ़ मार्ग स्थित होटल जुस्ता में अपनी मधुर एवं मनमोहक संगीतमयी प्रस्तुतियों से शाम…
