नई रिनॉल्ट डस्टर का उदयपुर में भव्य अनावरण, दिवाकर मोटर्स में उमड़ा उत्साह
उदयपुर, 4 अप्रैल । ऑटोमोबाइल जगत में अपनी दमदार पहचान रखने वाली नई रिनॉल्ट डस्टर को उदयपुर स्थित दिवाकर मोटर्स में उत्साह और गरिमा के साथभव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथि, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन जीवंत और आकर्षक बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्रिवेदी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं दिवाकर मोटर्स के निदेशक राजीव नामजोशी ने नई डस्टर का अनावरण कर इस खास पल को यादगार बना दिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव नामजोशी…
