डाइट उदयपुर ने विकसित किया ‘डेम्स’ ऑटोमेशन पोर्टल, मासिक बैठक में हुआ अनावरण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 8 सितम्बर. तकनीकी युग में शिक्षा एवं विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुगम एवं डिजिटल बनाने की दिशा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। डाइट उदयपुर ने इंटर डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन, डिजिटल सर्टिफिकेट ऑटोमेशन, ए आई चैटबॉट एवं लेटर बिल्डर जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाइट्स एक्टिविटीज मॉनिटरिंग सिस्टम (डेम्स) ऑटोमेशन पोर्टल का निर्माण किया है।

पी एंड एम प्रभारी डॉ आशुतोष तुली ने बताया की आज मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में डाइट प्राचार्य शीला काहाल्या द्वारा इस डेम्स पोर्टल का अनावरण किया गया। उन्होंने पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न डिजिटल सुविधाओं एवं विभागीय कार्यों के सरलीकरण में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

पी एंड एम सह-प्रभारी दीपक सेन द्वारा ‘डाइट दर्पण’ के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रभागाध्यक्षों को जानकारी प्रदान की गई तथा इसकी उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

ईटी सेल प्रभारी बीना कंवर राजपूत के नेतृत्व में चिराग सैनानी द्वारा इस डेम्स ऑटोमेशन पोर्टल का निर्माण किया गया जबकि ईटी सेल प्रभारी हरिदत्त शर्मा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के समक्ष पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण किया गया।

डेम्स के माध्यम से इंटर डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन, डिजिटल प्रमाण-पत्र निर्माण, ए आई आधारित चैटबॉट तथा लेटर बिल्डर जैसी सुविधाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ कार्यप्रणाली में गति, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ बृजबाला शर्मा ने डाइट सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उसकी समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि डाइट उदयपुर की यह पहल “तकनीकी युग में शिक्षा के बढ़ते कदम” की अवधारणा को साकार करते हुए शिक्षा विभाग में डिजिटल नवाचार एवं तकनीकी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बैठक में गायत्री जोशी, मंजू टाक, तेजपाल जैन , डॉ दिनेश बंसल , डॉ अंजली कोठारी, गिरीश चौबीसा, दर्जन सिंह सिसोदिया,अमृता जोशी, अमिता शर्मा ,सुरेंद्र सिंह शक्तावत, रतनपुरी गोस्वामी, यतीन्द्र सिंह चौहान, महेश यादव, तनसुख ओझा, खुशबू कुँवर,निर्मला कोडिया तथा नीता सांखला ने अपने अपने प्रभागों की गतिविधियों की प्रस्तुति दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!