Day: September 8, 2026

डाइट उदयपुर ने विकसित किया ‘डेम्स’ ऑटोमेशन पोर्टल, मासिक बैठक में हुआ अनावरण

डाइट उदयपुर ने विकसित किया ‘डेम्स’ ऑटोमेशन पोर्टल, मासिक बैठक में हुआ अनावरण

उदयपुर 8 सितम्बर. तकनीकी युग में शिक्षा एवं विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुगम एवं डिजिटल बनाने की दिशा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। डाइट उदयपुर ने इंटर डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन, डिजिटल सर्टिफिकेट ऑटोमेशन, ए आई चैटबॉट एवं लेटर बिल्डर जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाइट्स एक्टिविटीज मॉनिटरिंग सिस्टम (डेम्स) ऑटोमेशन पोर्टल का निर्माण किया है। पी एंड एम प्रभारी डॉ आशुतोष तुली ने बताया की आज मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में डाइट प्राचार्य शीला काहाल्या द्वारा इस डेम्स पोर्टल का अनावरण किया गया। उन्होंने पोर्टल में उपलब्ध विभिन्न डिजिटल…
Read More
आबू में मिला देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा वृक्ष

आबू में मिला देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा वृक्ष

ब्रिटिशकाल में रोपा गया करीब 150 साल पुराना पेड़, राष्ट्रीय रिकॉर्ड से मिलान के बाद सामने आया महत्व वन विज्ञानी डॉ. सतीश कुमार शर्मा के शोध से राजस्थान की वृक्ष विरासत का नया अध्याय उजागर उदयपुर/जयपुर, 8 सितम्बर। राजस्थान की प्राकृतिक और वन विरासत को लेकर एक महत्वपूर्ण खोज सामने आई है। माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य में ब्रिटिशकाल में लगाया गया करीब 150 वर्ष पुराना सफेदा (यूकेलिप्टस) वृक्ष देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा वृक्ष पाया गया है। इसकी खोज और रिकॉर्ड संबंधी पड़ताल उदयपुर के वन विशेषज्ञ एवं पूर्व वन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने की है। माउंट…
Read More
डॉ.ममता पानेरी को साहित्य श्री की मानद उपाधि

डॉ.ममता पानेरी को साहित्य श्री की मानद उपाधि

जगमग दीपज्योति अलवर(पंजि.) की ओर से विलुप्त होती भारतीय संस्कृति के पुनर्जीवन के संदर्भ में 'साहित्यकार सम्मानोपाधि कार्यक्रम- 2026' का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उदयपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. ममता पानेरी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन एवं हिंदी वाङ्‌मय की अभिवृद्धि हेतु साहित्यिक योगदान के परिप्रेक्ष्य में "साहित्य श्री" की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. ममता पानेरी जी को शाॅल, उपरणा, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए। उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के हिंदी…
Read More
एनसीसी से सैन्य अकादमी तक का सफर, अब भारतीय सेना में लेकसिटी के लेफ्टिनेंट व्योम भट्ट

एनसीसी से सैन्य अकादमी तक का सफर, अब भारतीय सेना में लेकसिटी के लेफ्टिनेंट व्योम भट्ट

- उदयपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, परिजनों ने बताया गौरव का क्षण - बचपन से था सेना में जाने का सपना, एनसीसी ने तराशे अनुशासन और नेतृत्व के गुण - ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया से प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे उदयपुर उदयपुर, 8 सितम्बर। बचपन से भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले उदयपुर के व्योम भट्ट ने अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर इस सपने को साकार कर लिया है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया (बिहार) से सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के…
Read More
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क ने आयोजित की भव्य मैराथन

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क ने आयोजित की भव्य मैराथन

उदयपुर, 8 सितम्बर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क (यूपीएन) द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट, वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यार्थी एवं फिटनेस से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क उदयपुर के फिजियोथेरेपिस्ट्स का एक सशक्त एवं समर्पित समूह है, जिसकी स्थापना डॉ. वीर सिंह, डॉ. दिनेश मेनारिया एवं डॉ. अंकित उपाध्याय द्वारा की गई है। नेटवर्क का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के प्रति…
Read More
मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित

मतदान केंद्र पर मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित

पहचान पत्र की सॉफ्ट या फोटोकॉपी स्वीकार नहीं उदयपुर, 8 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव- 2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान बुधवार को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर मोबाइल के साथ प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर 11 अन्य वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र मान्य होंगे। इसमें…
Read More
प्रथम चरण में वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान बुधवार को

प्रथम चरण में वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान बुधवार को

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों ने संभाली चुनावी ड्यूटी तीन नगरपालिकाओं के 70 वार्डों के लिए होगा मतदान 39 हजार 957 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग उदयपुर, 8 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान बुधवार को होगा। उदयपुर जिले में प्रथम चरण में नगरपालिका वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ के कुल 70 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसमें कुल 39 हजार 957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण मंगलवार को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल…
Read More
फतहनगर निकाय चुनाव: आज मतदान, प्रत्याशियों ने पीले चावल बांटकर किया मतदान का आग्रह

फतहनगर निकाय चुनाव: आज मतदान, प्रत्याशियों ने पीले चावल बांटकर किया मतदान का आग्रह

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधने में पूरी ताकत झोंक दी। मतदान की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान मतदान के आग्रह के लिए पर्चियां एवं पीले चावल वितरित किए गए। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते…
Read More
कैट विमेन विंग ने 51 सदस्यों का किया सम्मान, 35 शिक्षिकाओं को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’

कैट विमेन विंग ने 51 सदस्यों का किया सम्मान, 35 शिक्षिकाओं को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’

- 5 सदस्यों को ‘बीवीएम स्टार’ और 11 सदस्यों को ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ से नवाजा उदयपुर, 8 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कैट महिला विंग उदयपुर की ओर से ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’, ‘बीवीएम स्टार अवार्ड’ एवं ‘बीवीएम विजिटर्स अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल में किया गया। कार्यक्रम में सीएआईटी की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं राष्ट्रीय कन्वीनर, राष्ट्रीय महिला विंग तथा कैट महिला विंग उदयपुर की अध्यक्ष  विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने कहा कि समारोह में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी एवं समाजसेवी विजयलक्ष्मी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ सोसायटी की निदेशक डॉ.…
Read More
दौड़ के जरिए महिलाओं ने बढ़ाया फिटनेस का हौसला, डब्ल्यूबीसी ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

दौड़ के जरिए महिलाओं ने बढ़ाया फिटनेस का हौसला, डब्ल्यूबीसी ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक की ओर से आयोजित तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन-2026 में वुमन बिजनेस सर्कल (डब्ल्यूबीसी) ने लगातार दूसरे वर्ष सामुदायिक भागीदार के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और दौड़ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डब्ल्यूबीसी की ओर से मैराथन से पहले विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं के लिए सात दिवसीय पूर्व-दौड़ अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। इनमें प्रतिभागियों को सही तरीके से वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, दौड़ने की तकनीक तथा सुरक्षित तरीके से दौड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक माध्यमों के जरिए भी महिलाओं को लगातार जागरूक किया गया…
Read More
error: Content is protected !!