विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
इनर व्हील क्लब ने पोस्टर विमोचन कर चिकित्सकों का किया सम्मान उदयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैटेलाइट हॉस्पिटल, चांदपोल एवं मैग्नस हॉस्पिटल, उदयपुर में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। क्लब सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण पोषण का प्रमुख स्रोत होने के…
