Month: August 2026

उदयपुर की समाजसेवी रचना भटनागर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर की समाजसेवी रचना भटनागर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

भारत की पहली ‘फंडामेंटल ऑफ सुजोक थेरेपी’ बैच में चयन, आयुष मंत्रालय से मिला सरकारी प्रमाण-पत्र उदयपुर। हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल (भ्ैैब्) एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत की पहली ‘फंडामेंटल ऑफ सुजोक थेरेपी’ बैच को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर से चयनित 17 प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें उदयपुर, राजस्थान की समाजसेवी श्रीमती रचना भटनागर भी शामिल रहीं। रचना भटनागर पिछले करीब 8 वर्षों से एक्यूप्रेशर, सुजोक, कलर एवं पंचतत्व थेरेपी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवाएं प्रदान…
Read More
किशोर कुमार के सदाबहार नगमों से सजी सुरमयी शाम, 33 सुर साधकों ने बांधा समां

किशोर कुमार के सदाबहार नगमों से सजी सुरमयी शाम, 33 सुर साधकों ने बांधा समां

‘मेरे सामने वाली खिड़की में’ से ‘ओ मेरे दिल के चैन’ तक गूंजे किशोर के अमर गीत, संगीतप्रेमी हुए भावविभोर उदयपुर। महान गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर सुरों की मंडली संस्था की ओर से विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। किशोर कुमार के अमर गीतों को समर्पित इस शाम में संस्था के 33 सुर साधकों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सदाबहार नगमों की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण किशोर कुमार की सुनहरी यादों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत से ही संगीतप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने…
Read More
नशे के खिलाफ ‘लक्ष्मण रेखा’ बनी सुरक्षा कवच, 700 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नशे के खिलाफ ‘लक्ष्मण रेखा’ बनी सुरक्षा कवच, 700 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व सामाजिक न्याय विभाग के जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को किया जागरूक उदयपुर। नशे की बढ़ती लत पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से उदयपुर में ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 700 प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की सामूहिक शपथ ली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (।छज्थ्) चैकी उदयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आरोग्य सेवा संस्थान एवं प्रयाग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हिरणमगरी सेक्टर-3 स्थित जीकेएस एकेडमी एवं…
Read More
शहर की सबसे लम्बी कावड यात्रा 17 अगस्त को

शहर की सबसे लम्बी कावड यात्रा 17 अगस्त को

महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता उदयपुर 10 अगस्त/ देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 17 अगस्त को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक निकाले जानी वाली 21वीे कावड़ यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह के तीसरे चरण में  गंगु विकास समिति की ओर से पांच हजार वर्ष पुराने गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड परिसर में स्थापित श्रीदेव राजेश्वर महादेव का विधि विधान के साथ जलाभिषेक…
Read More
15 से अधिक स्कूलों के युवा एक मंच पर, 14 अगस्त को होगा ‘इंटरैक्ट रायला’ का भव्य शुभारंभ

15 से अधिक स्कूलों के युवा एक मंच पर, 14 अगस्त को होगा ‘इंटरैक्ट रायला’ का भव्य शुभारंभ

संयुक्त संस्थापन समारोह में विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी समाजसेवा और नेतृत्व की शपथ उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुभ मंगल रिसोर्ट, उदयपुर में ‘इंटरैक्ट रायला’ का भव्य शुभारंभ एवं संयुक्त संस्थापन समारोह आयोजित होगा। समारोह में उदयपुर एवं आसपास के 15 से अधिक विद्यालयों के इंटरैक्ट क्लबों का संयुक्त संस्थापन किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट वाइस चेयर रोटेरियन शमील शेख ने बताया कि कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन निर्मल सिंघवी इंटरैक्ट क्लब सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर से डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट चेयर रोटेरियन शिल्पा बेंद्रे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उनके द्वारा क्लब…
Read More
अरावली बचे भी, खनिज विकास भी चले,यूएफएमपी ने मांगी वैज्ञानिक खनन व्यवस्था

अरावली बचे भी, खनिज विकास भी चले,यूएफएमपी ने मांगी वैज्ञानिक खनन व्यवस्था

हाई-पावर्ड कमेटी को सौंपा प्रतिवेदन, संवेदनशील क्षेत्रों को ‘नो-गो’ जोन रखने और वैध खनन जारी रखने का सुझाव उदयपुर, 10 अगस्त। यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ मिनरल प्रोड्यूसर्स (यूएफएमपी) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई-पावर्ड कमेटी को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपकर अरावली क्षेत्र में वैज्ञानिक, जिम्मेदार एवं कानून सम्मत खनन के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग की। महासंघ ने मौजूदा वैध खनन पट्टों को जारी रखने तथा वैज्ञानिक रूप से चिह्नित खनिज क्षेत्रों में सभी पर्यावरणीय एवं वैधानिक स्वीकृतियों के बाद नए खनन पट्टों की अनुमति देने का आग्रह किया। यूएफएमपी अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोनी ने कहा कि खनिज देश के औद्योगिक…
Read More
कर्मों का फल निश्चित, पुण्य के साथ शुद्ध भाव जरूरीःडॉ. राजेन्द्र मुनि

कर्मों का फल निश्चित, पुण्य के साथ शुद्ध भाव जरूरीःडॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्र धाम में चल रहे चातुर्मास में आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान डॉ.राजेन्द्र मुनि महाराज ने कर्म, पुण्य और मानव जीवन में भावों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुरूप फल प्राप्त होता है। पुण्य कर्म करने से सुखद परिणाम मिलते हैं, जबकि पाप कर्म का परिणाम दुःख के रूप में सामने आता है। मुनि ने कहा कि केवल पुण्य कर्म कर लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे शुद्ध और सकारात्मक भाव होना भी आवश्यक है। उन्होंने समझाया कि मनुष्य अपने जीवन में किए गए कर्मों का फल…
Read More
संसार मंजिल नहीं, सिर्फ पड़ाव है,मन को परमात्मा की ओर लगाएंःसाध्वी विद्युतप्रभा

संसार मंजिल नहीं, सिर्फ पड़ाव है,मन को परमात्मा की ओर लगाएंःसाध्वी विद्युतप्रभा

परिवर्तन जीवन का स्वभाव, बुराई और गलत संगति छोड़ आत्मकल्याण की राह अपनाने का संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि भगवान महावीर ने केवल्य ज्ञान प्राप्त करने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध और बुद्ध बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि जीवन में परिवर्तन स्वाभाविक है और परिस्थितियों के साथ व्यक्ति के विचार, आचरण और जीवनशैली में भी बदलाव आ सकता है। साध्वी श्री ने संत वाल्मीकि का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी डाकू था, वही परिवर्तन के बाद महान संत बन गया।…
Read More
संभाग के 1152 बावड़ियों-मंदिरों की सफाई पूरी, हरियाली अमावस्या पर रोटरी क्लबों ने अर्जित की उपलब्धि

संभाग के 1152 बावड़ियों-मंदिरों की सफाई पूरी, हरियाली अमावस्या पर रोटरी क्लबों ने अर्जित की उपलब्धि

रोटरी क्लब दृष्टि और रोटरी क्लब मींरा की पहल से स्वच्छता के साथ ऐतिहासिक धरोहरों व जलस्रोतों के संरक्षण को मिला बढ़ावा उदयपुर, 10 अगस्त। हरियाली अमावस्या के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से एनआईसीसी में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों क्लबों के सेवा एवं संरक्षण अभियान के तहत 1152 बावड़ियों एवं मंदिरों की सफाई एवं संरक्षण का लक्ष्य पूरा होने पर उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, सचिव मोहित राजानी, डायरेक्टर…
Read More
महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ-सेवा कर मनाया जन्मदिन

महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ-सेवा कर मनाया जन्मदिन

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर ने महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ-सेवा कर सदस्या का जन्मदिन मनाया। क्लब एडवाइजर रश्मि पगारिया ने बताया कि ललिता मेहता ने अपनी बहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौशाला में गौवंश को प्रेमपूर्वक हरा चारा अर्पित कर गौ-सेवा की, साथ ही यशवंत भंसाली ने भी आत्मिक संतोष के लिए गौ-सेवा की। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के मूल्यों को सुंदर रूप से प्रतिबिंबित किया। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि जीवन के विशेष अवसरों को सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति समर्पण जैसे सार्थक कार्यों के साथ मनाया जाए।गौशाला में प्रोजेक्ट…
Read More
error: Content is protected !!