संभाग के 1152 बावड़ियों-मंदिरों की सफाई पूरी, हरियाली अमावस्या पर रोटरी क्लबों ने अर्जित की उपलब्धि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

रोटरी क्लब दृष्टि और रोटरी क्लब मींरा की पहल से स्वच्छता के साथ ऐतिहासिक धरोहरों व जलस्रोतों के संरक्षण को मिला बढ़ावा

उदयपुर, 10 अगस्त। हरियाली अमावस्या के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से एनआईसीसी में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों क्लबों के सेवा एवं संरक्षण अभियान के तहत 1152 बावड़ियों एवं मंदिरों की सफाई एवं संरक्षण का लक्ष्य पूरा होने पर उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, सचिव मोहित राजानी, डायरेक्टर पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता सिंघवी, क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष कुकू लिखारी, सचिव स्नेहा के. शर्मा सहित क्लब सदस्य शामिल हुए।
क्लब फैसिलिटेटर रश्मि बोहरा ने हरियाली अमावस्या के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
क्लब सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के निरंतर प्रयासों से पूरा हुआ यह अभियान उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल है। कार्यक्रम में सदस्यों ने भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा एवं धरोहर संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!