ऐश्वर्या कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, दो दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट रायला 2026 संपन्न
उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस उल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि श्वंदे भारत ट्रेन के जनकश् के रूप में विख्यात डॉ. सुधांशु मणि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में गूंजते राष्ट्रगान ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का संचार किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ.मणि ने कहा कि आजादी के समय हमारे वीर सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।…
