Day: August 14, 2026

प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला राजस्थान विद्यापीठ के  कुलपति का पदभार

प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला राजस्थान विद्यापीठ के  कुलपति का पदभार

विद्यापीठ कार्यकर्ताओं की संस्था - प्रो. मंजु मांडोत उदयपुर 14 अगस्त / राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कम्प्यूटर एवं आईटी विभाग की निदेशक प्रो. मंजु मांडोत को कार्यवाहक कुलपति मनोनीत किया। आदेश की प्रति मिलते ही प्रो. मांडोत ने दोपहर 1़.15 बजे शुभ मुहूर्त में प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही प्रो. मांडोत ने प्रतापनगर परिसर में लगी संस्थापक जनुभाई की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अधूरे सपनों को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरा करने का संकल्प लिया। प्रो. मांडोत ने विद्यापीठ में अगस्त,…
Read More
शहर की सबसे बड़ी गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21वीं कावड़ यात्रा सोमवार को

शहर की सबसे बड़ी गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21वीं कावड़ यात्रा सोमवार को

तिरंगा, पीले चावल एवं पत्रक देकर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता 11 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का जलाभिषेक कावड यात्रा की तैयारियॉ अंतिम चरणांे में पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत उदयपुर 14 अगस्त/देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से 51 कार्यकर्ताओं के साथ 2006 में अकाल की स्थिति को देखते हुए मेवाड़ में पहली बार 21 मिलोमीटर की 5 हजार वर्ष प्राचीन श्रीतीर्थराज गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक शिव महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई कावड यात्रा ने आज अपना विराट स्वरूप ले…
Read More
17 अगस्त को देशभर में मजदूरों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा BMS

17 अगस्त को देशभर में मजदूरों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा BMS

उदयपुर। मजदूरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) 17 अगस्त 2026 को देशभर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगा। BMS की केंद्रीय कार्य समिति ने सभी राज्य इकाइयों और औद्योगिक फेडरेशनों से जिला मुख्यालयों पर बड़े प्रदर्शन, रैलियां और धरने आयोजित करने का आह्वान किया है। प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री,के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। BMS के अनुसार, जुलाई में रांची में हुई केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में देश की सभी 28 राज्य इकाइयों और 42 औद्योगिक फेडरेशनों को आंदोलन की तैयारी के निर्देश दिए गए थे।…
Read More
दिवेर से काकोरी तक गूंजी शौर्य-क्रांति की अमर गाथा

दिवेर से काकोरी तक गूंजी शौर्य-क्रांति की अमर गाथा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 90 मिनट के ओजस्वी नाट्य मंचन ने जगाया राष्ट्रभक्ति का ज्वार उदयपुर, 14 अगस्त। मेवाड़ की धरती पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की शौर्यगाथा शुक्रवार को एक बार फिर जीवंत हो उठी। महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक दिवेर विजय से लेकर अंग्रेजी दासता की बेड़ियां तोड़ने के लिए 1925 में काकोरी में क्रांति का शंखनाद करने वाले अमर क्रांतिवीरों की गौरवगाथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में गूंज उठी। अवसर था काकोरी क्रांति गाथा के ओजस्वी 90 मिनट के नाट्य मंचन का। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’…
Read More
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक-कलेक्टर ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक-कलेक्टर ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को किया नमन

शहीद स्मारक पर प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, घर-घर तिरंगा फहराने की अपील उदयपुर, 14 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजन ने कैंडल मार्च निकालकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां…
Read More
उदयपुर में 69 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगा समारोह

उदयपुर में 69 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगा समारोह

69 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान उदयपुर, 14 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 69 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र ओझा ने बताया कि समारोह में प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तीकरण, नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान प्रशासनिक एवं राजकीय सेवा में उत्क्रष्ट कार्य के लिए उपखण्ड अधिकारी मावली श्री रमेश सीरवी पुनाड़िया को राजस्व एवं प्रोटोकॉल संबंधी उत्कृष्ट…
Read More
भजनलाल शर्मा उदयपुर दौरे पर, अमित शाह की करेंगे अगवानी

भजनलाल शर्मा उदयपुर दौरे पर, अमित शाह की करेंगे अगवानी

उदयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को उदयपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा शनिवार 15 अगस्त को रात 8 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। यहां वे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगवानी करेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस उदयपुर पहंुच कर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 16 अगस्त को सुबह 10.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट जाएंगे, वहां से हेलीकाॅप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंच कर विविध कार्यक्रमांे में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 1.50 बजे डबोक एयरपोर्ट आकर विमान द्वारा जयपुर के…
Read More
उदयपुर जैन चातुर्मास में मुनि अरहसागर महाराज का संदेश

उदयपुर जैन चातुर्मास में मुनि अरहसागर महाराज का संदेश

उदयपुर, 14 अगस्त । श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं वर्षायोग समिति के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, उदासीन आश्रम, अशोक नगर में मुनि श्री 108 अरहसागर महाराज एवं मुनि श्री 108 सुहित सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजनों की धूम जारी है। मंदिर परिसर में आयोजित चातुर्मासिक धर्मसभा में सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्म लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। मुनिश्री के पाद-प्रक्षालन तथा श्रीफल एवं…
Read More
माहेश्वरी महिला गौरव ने मनाया सावन-भादों के पांच त्योहारों का पंचोत्सव

माहेश्वरी महिला गौरव ने मनाया सावन-भादों के पांच त्योहारों का पंचोत्सव

उदयपुर, 14 अगस्त। माहेश्वरी महिला गौरव की ओर से स्थानीय होटल में सावन-भादों के पांच प्रमुख त्योहारों स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव की संयुक्त थीम पर भव्य ‘पंचोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की अध्यक्ष सीमा लाहोटी ने कहा कि रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन में 65 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर उत्सव का माहौल जीवंत कर दिया। संगठन की संरक्षक कौशल्या घट्यानी एवं जनक बांगड़ के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा लाहोटी ने की, जबकि सचिव रेखा के नेतृत्व में आयोजन समिति की सदस्याओं अंकिता मंत्री, अनीता मूंदड़ा, कौशल्या माहेश्वरी एवं आशा नारायणीवाल…
Read More
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 14 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार शुक्रवार कोे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पैसिफिक लॉ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीजे राहुल  चौधरी   के द्वारा विधि विद्यार्थीयों को विधि के विभिन्न आयाम, मूलभूत अधिकार एवं मूलभूत कर्तव्य, बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक, घरेलु हिंसा, जबरन श्रम इत्यादि विषयों के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई। एडीजे राहुल  चौधरी  ने भारतीय न्याय संहिता, कानूनी सुरक्षा और अधिकारों को बताते…
Read More
error: Content is protected !!