मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को राहुल भटनागर ने भेंट की ‘अरण्यम’ पुस्तक
उदयपुर, 2 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर दौरे के दौरान कालका माता नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एवं National Tiger Conservation Authority के सदस्य राहुल भटनागर ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'अरण्यम' भेंट की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए सराहना की तथा कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभवों का दस्तावेजीकरण विभाग और नई पीढ़ी के अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी है। इस अवसर पर भटनागर ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि अरण्यम में उनके…
