Month: July 2026

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मनाई गुरु पूर्णिमा’

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज गुरु पूर्णिमा पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक कर व मौली बांध सम्मानित किया तत्पश्चात गुरुओं के सम्मान में समूह गान व समूह नृत्य व गुरु की महिमा को प्रतिबिंबित करने वाला कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि आज के युग में जो भी चुनौतियां सामने आ रही है…
Read More
लायंस क्लब नीलांजना द्वारा विद्यालयों में संस्कार एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब नीलांजना द्वारा विद्यालयों में संस्कार एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। लायंस क्लब नीलांजना, उदयपुर द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जवाहर जैन स्कूल में आयोजित “मातृ-पितृ चरण वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के चरण वंदन करवाए गए तथा उन्हें माता-पिता के सम्मान, सेवा एवं भारतीय संस्कारों का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। वहीं रेड फॉक्स स्कूल, केशव नगर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अपरणा एवं पुष्प भेंट कर सम्मान…
Read More
गुरु गौरवम् उत्सव में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

गुरु गौरवम् उत्सव में गूंजा गुरु सम्मान का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

-अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए वही गुरु है-संजीव भारद्वाज उदयपुर। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 उदयपुर एवं भारत विकास परिषद “मेवाड़” के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “गुरु गौरवम्” उत्सव श्रद्धा, सम्मान और संस्कारों के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को रेखांकित करते हुए मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद “मेवाड़” के क्षेत्रीय संयोजक संजीव भारद्वाज ने कहा कि “अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सच्चा गुरु होता है।” उन्होंने कहा कि गुरु केवल…
Read More
गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

उदयपुर। महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि गुरु जीवन का सच्चा पथप्रदर्शक होता है। जिस प्रकार माता-पिता जीवन की पहली सीख देकर सही दिशा दिखाते हैं, उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने…
Read More
दुर्गम राहों से होकर बच्चों की उम्मीदों तक पहुंची वाइब पहल, राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

दुर्गम राहों से होकर बच्चों की उम्मीदों तक पहुंची वाइब पहल, राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

उदयपुर। समाजसेवा का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राउंड टेबल इंडिया ने अपनी वाइब (टपइम) पहल के तहत शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घड़ियावास में सेवा अभियान चलाया। कच्चे और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार कर टीम जब विद्यालय पहुंची तो वहां के 80 नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की अनमोल मुस्कान देखने को मिली। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत सभी 80 बच्चों को नई चप्पलें, स्कूल बैग और नोटबुक वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी से राहत और स्वच्छ पेयजल…
Read More
गुरु के सान्निध्य से मिटता है अज्ञान का अंधकार, जीवन में होता है ज्ञान का आलोक: डॉ. सुरेंद्र मुनि

गुरु के सान्निध्य से मिटता है अज्ञान का अंधकार, जीवन में होता है ज्ञान का आलोक: डॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 29 जुलाई। भुवाणा मार्ग स्थित देवेन्द्रधाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मुनि ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु अज्ञान नहीं, बल्कि ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। गुरु ही मानव जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का ज्ञान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और परिवार, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण…
Read More
गुरु पूर्णिमा पर गूंजा कृतज्ञता और समर्पण का संदेश, साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने बताया गुरु का महत्व

गुरु पूर्णिमा पर गूंजा कृतज्ञता और समर्पण का संदेश, साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने बताया गुरु का महत्व

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन माला में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 6 ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जिन शासन में प्राप्त महापुरुषों और गुरु भगवंतों के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। कृतज्ञता के बिना जीवन में संस्कार और सदाचार का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसने हमें कुछ दिया है, जहां से हमें ज्ञान और मार्गदर्शन मिला है, उसे सदैव श्रद्धा भाव से याद रखना चाहिए। गुरु भगवंतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए एक दिन…
Read More
नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

उदयपुर, 29 जुलाई। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में बुधवार को पूर्णिमा महोत्सव गणपति एवं महर्षि वेदव्यास के पूजन के साथ  उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थापक कैलाश 'मानव' का अभिनंदन प्रखर शिष्य एवं अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, ट्रस्टी जगदीश आर्य एवं ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए संस्थान की सहयोगी शाखाओं के प्रभारी, साधक-साधिकाएं तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का देशभर में 'आस्था' चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।इस अवसर पर प्रशांत…
Read More
लायन धर्मवीर सिंह देवल ने क्लब अध्यक्ष, लियो क्लब से भूमि त्रिवेदी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

लायन धर्मवीर सिंह देवल ने क्लब अध्यक्ष, लियो क्लब से भूमि त्रिवेदी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

-लायंस क्लब उदयपुर अशोका की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न -लायन धर्मवीर सिंह देवल ने क्लब अध्यक्ष, लियो क्लब से भूमि त्रिवेदी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की नई कार्यकारिणी (लायन वर्ष 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह देवाली स्थित लायंस क्लब भवन में आयोजित किया गया। समारोह में लायन धर्मवीर सिंह देवल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, उपाध्यक्ष लायन श्रीचंद खथूरिया तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। निवर्तमान अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया…
Read More
भारत विकास परिषद् चेतक शाखा द्वारा ‘गुरु गौरवम्’ कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद् चेतक शाखा द्वारा ‘गुरु गौरवम्’ कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद्, चेतक शाखा की ओर से विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशोक नगर में गुरु गौरवम् - गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त गुरुजनों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ…
Read More
error: Content is protected !!