Day: July 2, 2026

हिंदुस्तान जिंक ने एचजेडडीए 5 को बीआईएस प्रमाणन के दायरे में किया शामिल किया

हिंदुस्तान जिंक ने एचजेडडीए 5 को बीआईएस प्रमाणन के दायरे में किया शामिल किया

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने प्रमाणित एलॉय पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। कंपनी के हिंदुस्तान जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय 5 को अब भारतीय मानक ब्यूरो  प्रमाणन के दायरे में शामिल कर लिया गया है। यह प्रमाणन एचजेडडीए 5 की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन को मान्यता देता है तथा ग्राहकों को उत्पाद की निरंतर गुणवत्ता का भरोसा प्रदान करता है। बीआईएस भारत का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई उत्पाद तय गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों को पूरा करता है। औद्योगिक ग्राहकों के लिए यह प्रमाणन उत्पाद की विश्वसनीयता और गुणवत्ता नियंत्रण की अतिरिक्त…
Read More
धोखे से शादी, अवैध संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप

धोखे से शादी, अवैध संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप

उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में षडयंत्रपूर्वक फंसाकर शादी कराने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पीडिता ने तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने अंंकित गुर्जर पुत्र मोहनलाल गुर्जर निवासी सोनियाणा राजसमंद वगेरह तीन जनों के खिलाफ उसका 27 मई को षडयंत्रपूर्वक फंसाकर विवाह करवाने, दहेज के लिए प्रताडित करने एवं अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने व सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक कुमार द्वारा की जा रही है। निर्माण साईट से वायर के बंडल चोरी उदयपुर। शहर…
Read More
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के जन्मोत्सव पर कार्यकर्ताओं ने बोहरा गणेश मंदिर में की महाआरती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के जन्मोत्सव पर कार्यकर्ताओं ने बोहरा गणेश मंदिर में की महाआरती

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भाजपा शहर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के सानिध्य में बोहरा गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी। आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों एवं…
Read More
मुखर्जी चौक पर सडक़ पर सब्जी बेचने वालों को हटाया, मंडी में किया शिफ्ट

मुखर्जी चौक पर सडक़ पर सब्जी बेचने वालों को हटाया, मंडी में किया शिफ्ट

उदयपुर। शहर के मुखर्जी चौक में सडक़ पर लगने वाली सब्जी मंडी को गुरूवार को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। निगम ने इसे अतिक्रमण मानते हुए पुलिस जाब्ते के साथ सभी को हटाकर पास ही बनी मंडी में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान यहां पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने जमकर विरोध किया और धरने पर बैठ गई पर निगम की टीम भी नहीं मानी और हटाकर ही दम लिया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने लम्बे समय से यह प्रयास कर रहे थे कि सडक़ पर बैठकर सब्जी बेचने वाले मंडी में शिफ्ट हो जाए ताकी यहां पर…
Read More
रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर

रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर

उदयपुर। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल एवं निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह शिविर कॉलेज के छात्रों, स्टाफ सदस्यों और रोटरैक्ट क्लब के युवाओं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थय कल्याण को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। शिविर में निजी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थय कर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों की बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थय जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा  मारवाल ने कहा कि डॉक्टर्स…
Read More
डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर 20 विशिष्ट हस्तियों का सम्मान, लायंस क्लबों ने सेवा और समर्पण को किया नमन

डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर 20 विशिष्ट हस्तियों का सम्मान, लायंस क्लबों ने सेवा और समर्पण को किया नमन

उदयपुर। लायंस क्लब हिरण मगरी, युवा शक्ति, एरिस्टोक्रेट एवं नीलांजना उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाप्रज्ञ सभागार में डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 11 चिकित्सकों और 9 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उपरणा, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी लायन डॉ. आलोक व्यास थे। समारोह की अध्यक्षता लायंस क्लब हिरण मगरी की अध्यक्ष अनीता आचार्य ने की। मंच पर युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष विनीत शर्मा, एरिस्टोक्रेट क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा, नीलांजना क्लब की…
Read More
समाज के दो मजबूत स्तंभों का लायंस क्लब ने किया अभिनंदन, डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

समाज के दो मजबूत स्तंभों का लायंस क्लब ने किया अभिनंदन, डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर द्वारा सेक्टर-4 स्थित लायंस भवन में डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस के अवसर पर गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उपरना ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष सीपी झगड़ावत एवं सचिव पंकज गंगावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन तथा विशिष्ट अतिथि एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन थे। इस अवसर पर डॉ. अमित धींग, डॉ. पीयूष गर्ग, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. आशीष…
Read More
रोटरी क्लब उदय ने थियोसोफिकल सोसाइटी के कर्मचारियों एवं मूक-बधिर बच्चों का किया सम्मान

रोटरी क्लब उदय ने थियोसोफिकल सोसाइटी के कर्मचारियों एवं मूक-बधिर बच्चों का किया सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा एवं उनकी टीम ने थियोसोफिकल सोसाइटी के कर्मचारियों एवं मूक-बधिर बच्चों का सम्मान कर उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं अथक मेहनत की सराहना की। अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने कहा कि समाज के इन अनसुने नायकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मूक-बधिर बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। क्लब के सचिव अनीकेत शर्मा ने रोटरी क्लब उदय की ओर से संकल्प व्यक्त किया कि क्लब पूरे वर्ष मूक-बधिर बच्चों के लिए विभिन्न सेवा कार्य करता रहेगा तथा उनकी आवश्यकताओं में हर संभव…
Read More
डॉ. स्वीटी छाबड़ा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 का “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान

डॉ. स्वीटी छाबड़ा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 का “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान

उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. स्वीटी छाबड़ा को “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयर-विमेन इन रोटरी के रूप में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समाजसेवा के लिए प्रदान किया गया। डॉ. स्वीटी छाबड़ा के नेतृत्व में रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 700 बावड़ियों एवं मंदिरों की साफ-सफाई और संरक्षण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। यह अभियान उदयपुर, बांसवाड़ा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा उदयपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित थाना गांव में चलाया गया। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने उन्होंने विशेष…
Read More
रोटरी क्लब मेवाड़ ने किया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट का सम्मान

रोटरी क्लब मेवाड़ ने किया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट का सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. आर.एल. सुमन एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया। वहीं लेखा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुरेश जैन तथा सीए संदीप लोधा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ समाजहित एवं सेवा कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहा है। चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और समाज में सकारात्मक जागरूकता के लिए…
Read More
error: Content is protected !!