सेवा ही सच्ची सफलता का आधारःरोटरी क्लब उदयपुर के आभार समारोह में 40 सेवा सहयोगियों का सम्मान
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल के समापन अवसर पर आयोजित आभार एवं प्रदर्शन समारोह सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उत्सव बन गया। रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में वर्षभर क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहयोग देने वाले 40 से अधिक सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत थे, जबकि पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी एवं डॉ. निर्मल कुणावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता एवं सचिव विनीत दमानी के नेतृत्व में किए…
