मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला और मासूम बच्चे का परिवार से हुआ मिलन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, खेरवाड़ा की सड़कों पर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला और उसके चार महीने के मासूम बच्चे को स्थानीय पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उदयपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। महिला अपनी मानसिक स्थिति के कारण अपना नाम और पता तक बताने में असमर्थ थी। केंद्र प्रबंधक किरण पटेल और उनकी टीम ने उसे सुरक्षित आश्रय देने के साथ भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया। देखभाल और परामर्श के दौरान महिला ने अपने कस्बे का नाम बताया, जिसके आधार पर सुपरवाइजर मनीषा के सहयोग से परिजनों की तलाश शुरू की गई। वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार से संपर्क स्थापित हुआ और पिछले 15 दिनों से पत्नी व बच्चे की तलाश कर रहे पति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामाजिक परामर्शदाता रेखा जीनगर और लक्ष्मी गमेती की मौजूदगी में महिला और बच्चे को परिवार के सुपुर्द किया गया। इस मानवीय पहल ने संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा की मिसाल पेश की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!