टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा
समर स्पेशल डिश से प्रतिभागियों ने जीता दिल, उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता में उमड़ा स्वाद और रचनात्मकता का संगम उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित "उदयपुर मास्टर शेफ" जोड़ी नंबर वन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़ों) के लिए आयोजित की गई, जिसकी थीम "समर स्पेशल डिश" रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अनूठे व्यंजनों, आकर्षक प्रस्तुति और रचनात्मकता से निर्णायकों एवं उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की पाक…
