Day: June 6, 2026

निगम परिसर में प्लास्टिक मुक्त शहर का लिया संकल्प

निगम परिसर में प्लास्टिक मुक्त शहर का लिया संकल्प

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा  को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत निगम परिसर में आयोजित समारोह में वेस्ट प्लास्टिक संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेक्टर प्रभारियों का सम्मान किया गया तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक उपयोग कम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान सरकार के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता, पर्यावरणविद् दिनेश कोठारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त खन्ना ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को मिला ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को मिला ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। भामला फाउंडेशन, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत जलवायु कार्रवाई के लिए एक तत्काल आह्वान विषय पर विशेष अभियान का आयोजन आयोजित किया गया। इस अवसर पर भामला…
Read More
यूडीए ने भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास पर सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

यूडीए ने भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास पर सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए ने भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास मार्ग पर सडक किनारे सरकारी भूमि पर कतिपय लोगों ने बजरी भंडारण के लिए किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया। यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देशानुसार शनिवार को तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में प्रतापसिंह राणावत, दुलीचंद शर्मा, राजेश मेहता, दीपक जोशी, होमगार्ड जाब्ता महेश, धर्मेन्द्र, बाबूलाल आदि की टीम द्वारा राजस्व ग्राम पारडा में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रतापनगर चौराहे से भुवाण चौराहे के मध्य मुख्य मार्ग पर राजस्व ग्राम पारडा के…
Read More
उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में खुलेगा रेलवे कोच रेस्टोरेंट

उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में खुलेगा रेलवे कोच रेस्टोरेंट

उदयपुर। रेलवे मंत्रालय देशभर में रेलगाडियों का संचालन करने के साथ साथ पहले होटल लाईन के बाद अब रेलवे कोच रेस्टोरेंट के व्यवसाय में आगे बढ रहा है। रेलवे द्वारा देश के कुछ शहरों में पुराने हो चुके रेलवे कोच को रेलवे रेस्टोरेंट में तब्दील कर उनमें रेस्टोरेंट शुरू किए गए है। इसी क्रम में रेलवे के देश चार ट्रेनिंग सेंटर में से एक उदयपुर में सुखाडिया सर्कल स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के परिसर के एक हिस्से में रेलवे कोच रेस्टोरेंट शुरू किया जा रहा है। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के प्राचार्य जय प्रकाश ने बताया कि रेल कोच…
Read More
प्रताप जयंती का संदेश जन-जन तक पहुंचाने शौर्य रथों का विधिवत लोकार्पण

प्रताप जयंती का संदेश जन-जन तक पहुंचाने शौर्य रथों का विधिवत लोकार्पण

उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सात दिवसीय समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार को यहां अयोध्या श्रीराम मंदिर, आलोक संस्थान परिसर से दो विशेष शौर्य रथों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें रवाना किया गया। महाराणा प्रताप के अदम्य शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन रथों को केसरिया ध्वज फहराकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लोकार्पण कर्ता अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज…
Read More
घायल पति की जगह सरकारी नौकरी का लालच दे सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

घायल पति की जगह सरकारी नौकरी का लालच दे सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में हादसे में घायल पति के स्थान पर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने व दबाव बनाकर रुपए लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने दिनेश चावरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई इसमें बताया कि उसके पति का 28 मार्च 2026 को एक्सीडेंट हो गया था उसके बाद उसके पति का सह कर्मचारी दिनेश चावरिया व एक मित्र रूपलाल गमेती दोनों ने उसे उसके पति की जगह सरकारी नौकरी का लालच देकर बहला फुसला कर रूपलाल के घर ले गए और उसे कहा कि उसके पति के…
Read More
उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की 30 महिला सदस्यों के दल ने किया स्पीति घाटी की वादियों में भ्रमण

उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की 30 महिला सदस्यों के दल ने किया स्पीति घाटी की वादियों में भ्रमण

उदयपुर, 6 जून। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की ओर से हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी की वादियों में रोमांचक एवं यादगार यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान 30 से अधिक महिला दल ने काजा, नाको और ताबो सहित क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने स्पीति की मनमोहक वादियों, प्राचीन मठों और स्थानीय संस्कृति का निकट से अनुभव प्राप्त किया। ग्रुप की अध्यक्ष अनिता माहेश्वरी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा लोगों को हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। उन्होंने कहा…
Read More
उदयपुर पुलिस, आधार फाउंडेशन एवं बीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में 8 जून को अशोका ग्रीन में होगी सड़क सुरक्षा हास्य काव्य गोष्ठी

उदयपुर पुलिस, आधार फाउंडेशन एवं बीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में 8 जून को अशोका ग्रीन में होगी सड़क सुरक्षा हास्य काव्य गोष्ठी

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हास्य के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक उदयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उदयपुर पुलिस, आधार फाउंडेशन एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सड़क सुरक्षा हास्य काव्य गोष्ठी का आयोजन 8 जून को शाम 5 बजे से 7 बजे तक 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हास्य और कविता के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा…
Read More
हल्दीघाटी सार्द्ध विजय चतुःशती उत्सव: दमकने लगा प्रताप गौरव केन्द्र 

हल्दीघाटी सार्द्ध विजय चतुःशती उत्सव: दमकने लगा प्रताप गौरव केन्द्र 

-25 बीघा में फैले परिसर का कोना-कोना निखर रहा, हरीतिमा भी खिलेगी -महाराणा प्रताप जयंती व हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव   -17 जून को होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां जारी   उदयपुर, 6 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव के लिए प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ भी निखर रहा है। करीब 25 बीघा में फैले प्रताप गौरव केन्द्र परिसर का कोना-कोना नए रंगरोगन से दमक रहा है, वहीं यहां लगे 40 हजार छोटे-बड़े नाना प्रकार के पेड़-पौधों की क्यारियों, गमलों को भी संवारा जा…
Read More
स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए आयोजित हुआ विशेष सत्र, उद्यमियों को मिले निर्यात एवं ई-कॉमर्स विस्तार के गुर

स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए आयोजित हुआ विशेष सत्र, उद्यमियों को मिले निर्यात एवं ई-कॉमर्स विस्तार के गुर

एफआईईओ, हायवीपे एक्सिम, डिलीवरी एवं बीसीआई के संयुक्त आयोजन में उदयपुर के उद्यमियों को निर्यात और ई-कॉमर्स की दी गई जानकारी उदयपुर।  भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (एफआईईओ), हायवीपे एक्सिम, डिलीवरी लिमिटेड एवं बिजनेस सर्कल इन्टरनेशनल (बीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 'स्थानीय से वैश्विक: उदयपुर के विक्रेता ई-कॉमर्स व्यवसाय कैसे स्थापित करें और उसे वैश्विक स्तर तक कैसे पहुंचाएं' विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन रेगेंटा सेंट्रल, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में एफआईईओ राजस्थान प्रमुख भूपिंदर सिंह, हायवीपे एक्सिम की संस्थापक गीता चौहान, डिलीवरी लिमिटेड के व्यवसाय विकास प्रबंधक मयंक अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट विनीत जैन, बीसीआई…
Read More
error: Content is protected !!