निगम परिसर में प्लास्टिक मुक्त शहर का लिया संकल्प

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा  को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत निगम परिसर में आयोजित समारोह में वेस्ट प्लास्टिक संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेक्टर प्रभारियों का सम्मान किया गया तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक उपयोग कम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान सरकार के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता, पर्यावरणविद् दिनेश कोठारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त खन्ना ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत बड़े आकार के पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री-गार्ड भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि हरित आवरण में स्थायी वृद्धि हो सके।
अभियान के तहत सेक्टर 4, 5, 8 एवं 9 में स्थित मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, हरियाली संवर्धन तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। फतहसागर पाल पर झीलों, तालाबों एवं पारंपरिक जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से रैली एवं जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं तीजा चौक सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों एवं आमजन के बीच सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा सभी सेक्टर ऑफिसर जमादार एवं शास्त्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!