डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को मिला ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। भामला फाउंडेशन, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत जलवायु कार्रवाई के लिए एक तत्काल आह्वान विषय पर विशेष अभियान का आयोजन आयोजित किया गया। इस अवसर पर भामला फाउंडेशन अपने 30+ वर्ष अभियान का अनावरण किया तथा उन वरिष्ठ संरक्षकों एवं समर्थकों का सम्मान किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न अभियानों ने हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया है। इसी समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप उनके नाम 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिनमें कई रिकॉर्ड पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं। इन उपलब्धियों में वृक्ष ही जीवन अभियान के अंतर्गत हजारों पर्यावरण प्रेमियों को एक साथ जोड़कर सर्वाधिक पौधारोपण करवाना, एक घंटे में सर्वाधिक बीज बोने का रिकॉर्ड स्थापित करना तथा सौर ऊर्जा आधारित लैंपों के विशाल प्रदर्शन और जरूरतमंदों के बीच उनके वितरण जैसे अभिनव प्रयास शामिल हैं। इन पहलों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया, बल्कि सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के प्रति भी व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!