उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में हादसे में घायल पति के स्थान पर सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने व दबाव बनाकर रुपए लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने दिनेश चावरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई इसमें बताया कि उसके पति का 28 मार्च 2026 को एक्सीडेंट हो गया था उसके बाद उसके पति का सह कर्मचारी दिनेश चावरिया व एक मित्र रूपलाल गमेती दोनों ने उसे उसके पति की जगह सरकारी नौकरी का लालच देकर बहला फुसला कर रूपलाल के घर ले गए और उसे कहा कि उसके पति के एक्सीेडेंट के क्लेम के रुपए भी तुम्हे दिलवा देंगें और उसकी भी सरकारी नौकरी लगवा दें जिस पर रूपलाल के घर ले गया और फिर वहां दिनेश ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया कि दबाव बनाकर उससे रुपए की मांग करने लगा जिस पर उसने दिनेश को एक लाख चालीस हजार रुपए दिए जो उसने अपने पति को इलाज के लिए रखे हुए थे। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
रास्ते रोक युवक को चाकू मारा
उदयपुर। समीपवर्ती नीचली बडी क्षेत्र में रास्ते जाते युवक को रोक कर गाली गलोच कर चाकू मारने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार प्रकाश पुत्र डालू गमेती निवासी निचली बडी बडगांव ने हिमांशु गमेती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा रमेश को नीचली बडी में रास्ते रोक गाली गलोच करते हुए चाकू मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में घुस कर सरियों से हमला
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में रात्रि के समय घर में घुसकर लठ सरियों से हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सोहनीबाई पत्नी शंकरलाल गमेती निवासी नाल वडली का चौरा गोगुंदा ने तका पुत्र पेमा गमेती निवासी नाल वडली का चौरा गोगुंदा वगेरह तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा रात्रि के समय उसके घर में घुसकर लठ सरियों से उसके साथ व परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
दुकान में घुसकर मारपीट
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में दुकान में घुसकर मां—बेटे के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह पुत्र लालसिंह राजपूत निवासी फुटिया गोगुंदा ने लेहरसिंह पुत्र देवीसिंह, पुष्कर सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी फुटिया, ईश्वरसिंह पुत्र लालसिंह व अन्य दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसकी दुकान में घुसकर उससे व उसकी मां के साथ मारपीट करने, गाली गलोच करने व धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर की मारपीट
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र में युवक को पेट्रोल पंप पर काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार याश्विन पुत्र दिलीप कुमार जैन निवासी चंगेडी रोड अखाडा मंदिर की गली फतहनगर ने हनीफ पुत्र वजीर खा निवासी वासनी खुर्द व साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसको पेट्रोल पंप पर काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर मारपीट करने व रुपयों की डिमांड करने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
गाय की बछडी से कुकर्म का प्रयास
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र के गिरधारीपुरा में गाय की बछडी को खंभे से बांधकर कुकर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कुकर्म करने वाला लोगों को देखकर भाग गया। पुलिस के अनुसार बद्रीलाल बंजारा पुत्र दलीचंद बंजारा निवासी गिरधारीपुरा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ फतहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 5 जून को अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी गांय की बछडी को खंभे से बांध कर कुकृत्य करने की कोशिश कर रहा था और बछडी को डंडे से मार रहा था। बाद में लोगों को देखकर भाग गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश कर रही है।
विवाहिता की ओढनी खींच की अश्लील हरकते
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में घास के किंदवे पर आग लगाकर विवाहिता की ओढनी खींचकर अश्लील हरकते करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने जगदीश पुत्र मोहन मेघवाल निवासी मालपुर झाडोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके घास के किदवे पर आग लगाने व उसकी ओढनी खींचकर लज्जा भंग करना व अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
उदयपुर में अलग अलग जगहों से तीन मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के नयागांव, बावलवाडा व शहर के चित्रकूटनगर क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार जिले के नया गांव क्षेत्र में आडीवली बंजारवाडा निवासी राजूलाल नायक पुत्र नारायणलाल नायक ने दी रिपोर्ट में बताया कि रामा बावडी जलपका से दो जून की शाम को अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। इसी तरह बावलवाडा क्षेत्र में सागवाडा उटाला फुटाला निवासी ईश्वरलाल पुत्र जीवाजी पटेला मीणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि जलपका से 19 मई की रात में अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। वहीं राजसमंद जिले फरारा निवासी नारायण पुत्र प्रभुलाल रेबारी ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 16 मई की शाम को चित्रकूटनगर स्थित लुहाडिया हॉस्पिटल से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मोटरसाइकिल चोरों का पता लगाने में जुटी है।
पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के बस्तीराम जी की बाडी क्षेत्र में एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार धानमंडी थाने के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने मोहम्मद अमान उर्फ लक्की माया पुत्र अब्दुल फरीद नियारगर निवासी छबीला भेरू मुखर्जी चौक हाल मस्तान बाबा के पीछे लालमगरी मल्लातलाई को अवैध रूप से पिस्टल अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पिस्टल की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
