उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की 30 महिला सदस्यों के दल ने किया स्पीति घाटी की वादियों में भ्रमण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 6 जून। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की ओर से हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी की वादियों में रोमांचक एवं यादगार यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान 30 से अधिक महिला दल ने काजा, नाको और ताबो सहित क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने स्पीति की मनमोहक वादियों, प्राचीन मठों और स्थानीय संस्कृति का निकट से अनुभव प्राप्त किया।
ग्रुप की अध्यक्ष अनिता माहेश्वरी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा लोगों को हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। ग्रुप की सचिव मालेश्री शर्मा ने बताया कि इस ट्रिप में मंजू पुरबिया, रेखा सोनी, रानू भंडारी, स्मारिका माहुर, सोनू शर्मा, मीनू धाकड़, कृष्णा सुहलका सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। सभी ने स्पीति घाटी के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, नाको झील, ताबो मठ और काजा के दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया। यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा प्रतिभागी अपने साथ सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे। ग्रुप द्वारा भविष्य में भी ऐसे साहसिक एवं पर्यटन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!