उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए ने भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास मार्ग पर सडक किनारे सरकारी भूमि पर कतिपय लोगों ने बजरी भंडारण के लिए किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया। यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देशानुसार शनिवार को तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में प्रतापसिंह राणावत, दुलीचंद शर्मा, राजेश मेहता, दीपक जोशी, होमगार्ड जाब्ता महेश, धर्मेन्द्र, बाबूलाल आदि की टीम द्वारा राजस्व ग्राम पारडा में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रतापनगर चौराहे से भुवाण चौराहे के मध्य मुख्य मार्ग पर राजस्व ग्राम पारडा के आराजी संख्या 231, 1156/231 भूमि राजस्व रिकार्ड अनुसार उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज रेकर्ड होकर सरकारी भूमि है जिसका तकरिबन 10 से 12 हैक्टेयर क्षैत्रफल है। उक्त सरकारी भूमि पर कुछ समय से कतिपय व्यक्तियों द्वारा निजी व्यवसाय के तौर पर बजरी का संग्रहण किया जा रहा था। मौके पर लोहे के केबिन रख कर अस्थाई आफिस का संचालन भी किया जा रहा था एवं मौके पर ट्रक, ट्रेक्टर, डम्पर आदि अवैध रूप से खडे रह कर उनमें बजरी परिवहन का कार्य किया जा रहा था। इस प्रकार बजरी का दोहन करने वाले व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण भूमि पर बजरी का अनाधिकृत स्टाक रखा जा रहा था एवं धीरे-धीरे मौके पर स्थित लोहे के केबिन एवं अन्य अस्थाई निर्माण कर राजकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। प्राधिकरण राजस्व टीम द्वारा मौके पर से सम्पूर्ण अतिक्रमण हटाया गया एवं तकरिबन 7 हैक्टेयर प्राधिकरण भूमि को रिक्त करवा स्वंय के कब्जे में लिया गया। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही उक्त भूमि पर फेन्सींग की जाएगी।
यूडीए ने भुवाणा—प्रतापनगर बाईपास पर सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
